BiharPoliticsUncategorized

पलंग-सोफा-नल-टब… सरकारी बंगले से कई चीजें गायब, तेजस्वी यादव पर BJP के आरोप

पटना,7 October

तेजस्वी यादव ने 5 देश रत्न मार्ग पर मौजूद सरकारी बंगले को खाली कर दिया है. अब इस बंगले में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शिफ्ट होंगे. इस बंगले में सम्राट चौधरी विजयादशमी के दिन शिफ्ट होने वाले हैं, जिसके लिए नए सिरे से बंगले का रंग रोगन कराया जा रहा है और डिप्टी सीएम के लिए बंगले को तैयार किया जा रहा है.

तेजस्वी यादव के बंगले को खाली करने के साथ विवाद शुरू हो गया है. भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि इस बंगले से कई सारी चीजें गायब हो गई हैं. भाजपा नेता दानिश इकबाल ने आरोप लगाया है कि उपमुख्यमंत्री के बंगले से बेड, सोफा से लेकर बाथरूम से टब और यहां तक की बेसिन नल जैसी कई चीजें गायब हैं. भाजपा की ओर से कहा गया है कि वह भवन निर्माण के ओर से दिए गए सामान की लिस्ट लेकर आएंगे.

राजद ने किया पलटवार

भाजपा के आरोपों पर राजद ने जवाब दिया और बंगले से समान चोरी होने वाले तमाम आरोपों कों खारिज करते हुए इसे भाजपा नेताओं की घटिया सियासत बताया. राजद ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा अगर चाहती है की बंगला खाली करने के बाद तेजस्वी यादव ही इस बंगले में एसी, बेड वगैरह लगवा दें तो तेजस्वी यह भी कर देंगे. राजद ने बीजेपी का पलटवार किया तो भाजपा ने भी राजद को सामान के लिस्ट दिखाने की बात कही,

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  UP ByPolls 2024: यूपी में कब होंगे उपचुनाव? इलेक्शन कमीशन जल्द कर सकता है तारीखों का ऐलान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link