Lucknow City

लखनऊ से अब AC बस में सफर करते पहुंचिए दुधवा… जंगल सफारी का मजा लीजिए

यूपी रोडवेज ने कैसरबाग से शुरू की एसी बस सेवा, 487 रुपये है किराया, पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा तो इसे किया जाएगा नियमित

लखनऊ, 4 नवंबर 2025:

प्रकृति प्रेमियों और जंगल सफारी के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। अब लखनऊ से दुधवा नेशनल पार्क तक की यात्रा और भी आसान और आरामदायक हो गई है। यूपी रोडवेज (UPSRTC) ने राजधानी लखनऊ के कैसरबाग बस अड्डा से लखीमपुर खीरी स्थित दुधवा नेशनल पार्क के लिए वातानुकूलित (एसी) बस सेवा की शुरुआत कर दी है।

यह सेवा फिलहाल 15 दिनों के पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई है। यदि संचालन सफल रहता है, तो इसे नियमित सेवा में बदला जाएगा। अभी एक बस हर सुबह 8 बजे कैसरबाग से रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे दुधवा नेशनल पार्क पहुंचेगी। वापसी में बस दोपहर बाद 2:30 बजे दुधवा से चलकर रात 8 बजे लखनऊ लौटेगी।

WhatsApp Image 2025-11-04 at 1.29.54 PM
Dhudhwa National Park

करीब 227 किलोमीटर की यह यात्रा 2X2 सीटिंग व्यवस्था वाली एसी बस में होगी। इससे यात्रियों को सफर के दौरान गर्मी और थकान से राहत मिल सके। दुधवा तक किराया मात्र ₹487 तय किया गया है।

ये भी पढ़ें:

पर्यटन विभाग का मानना है कि यह पहल न केवल पर्यटकों को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का विकल्प देगी, बल्कि राज्य के पर्यटन को भी नया आयाम प्रदान करेगी।

Advertisement

अभी तक तक लखनऊ से दुधवा पहुंचने के लिए सीधी बस सेवा नहीं थी। सीधे दुधवा पहुंचने के लिए यात्रियों के पास सिर्फ निजी वाहन का विकल्प था लेकिन अब यूपी रोडवेज की यह नई बस सेवा आम लोगों के लिए सस्ता और सुविधाजनक साधन बनकर आई है। अब लखनऊ से ठंडी हवा में सफर करते हुए सीधे दुधवा पहुंचिए और
जंगल की सैर का मजा लीजिए।

ये भी पढ़ें  UP Politics : राजनाथ की प्रेस कांफ्रेंस पर अखिलेश का तंज, बोले- 'लखनऊ-एक्सप्रेस' का इंजन फेल, दिल्ली ने कमान बदलने का मन बनाया?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link