Lucknow City

बुद्धेश्वर व्यापार मंडल के चुनाव में पिन्टू ने दिखाया दम, अखिलेश भी भारी मतों से जीते

कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रत्याशी, व्यापारियों की एकजुटता और लोकतांत्रिक ताकत का दिखा प्रदर्शन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हुआ मनोनयन

लखनऊ, 10 मई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के बुद्धेश्वर उद्योग व्यापार मण्डल का चुनाव रविवार को गहमागहमी के बीच सम्पन्न हो गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए मतदान में व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देर शाम घोषित परिणामों में अध्यक्ष पद पर पिन्टू गुप्ता ने शानदार जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी।

अध्यक्ष पद के लिए पिन्टू गुप्ता और सुजीत कुमार गौतम के बीच सीधा मुकाबला था। मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने 304 मत हासिल करने वाले पिन्टू गुप्ता को विजयी घोषित किया। वहीं वरिष्ठ महामंत्री पद पर अखिलेश यादव ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी रविन्द्र शर्मा को भारी मतों से हराकर जीत हासिल की।

चुनाव अधिकारी रासिद अली और रामशंकर राजपूत ने बताया कि व्यापारियों में चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरे चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराया गया। नामांकन पत्रों की जांच के बाद कई पदों पर प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

ये भी पढ़ें:

इनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार, राजू शुक्ला और शिव कुमार यादव, उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक जय गुप्ता, विमर्श गुप्ता और राज कुमार रावत, कोषाध्यक्ष पद पर रवीश, मंत्री पद पर प्रियांशू गुप्ता तथा संगठन मंत्री पद पर अर्नव तिवारी शामिल रहे। इसके अतिरिक्त राजेंद्र रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

लखनऊ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने परिणाम घोषित करते हुए कहा कि व्यापार मंडल का चुनाव आपसी भाईचारे और लोकतांत्रिक परंपरा का प्रतीक है। संगठन में सभी व्यापारी एक परिवार की तरह हैं। सभी को साथ लेकर व्यापारियों की आवाज को और मजबूत किया जाएगा।

लखनऊ व्यापार मडल के महामंत्री उमेश शर्मा ने बताया कि करीब तीन माह पहले सदस्यता अभियान शुरू किया गया था। मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। चुनाव को सफल बनाने में राजेश शुक्ला, धर्मेन्द्र सिंह पार्षद, ताराचन्द्र रावत, देवीदास अग्रवाल, शिव प्रसाद पाण्डेय, इरशाद अहमद गुड्डू, नीरज शुक्ल और विमलेश तिवारी सहित कई लोगों ने अहम भूमिका निभाई।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  लखनऊ में सिंधी समाज ने ऐसे मनाया थदड़ी पर्व, जानें क्या है शीतला माता से जुड़ी मान्यता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link