Sports

IPL 2026 : क्रुणाल-भुवनेश्वर के दम पर मिली जीत… RCB टेबल टॉपर, मुंबई के प्लेऑफ पर संकट

रायपुर में हुए मुकाबले में दिखा उलटफेर, विराट पहली गेंद पर आउट हुए, लेकिन क्रुणाल पांड्या की 73 रन की शानदार पारी ने बेंगलुरु को दो विकेट से जीत दिला दी, भुवनेश्वर कुमार ने चार विकेट लेकर मुंबई को 166 रन पर रोका

स्पोर्ट्स डेस्क, 11 मई 2026:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। इस जीत के साथ आरसीबी के 11 मैचों में 14 अंक हो गए हैं और टीम का नेट रन रेट +1.103 पहुंच गया है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। टीम 11 मैचों में सिर्फ तीन जीत के साथ नौवें स्थान पर है।

रायपुर में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 166 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने रोमांचक मुकाबले में आठ विकेट खोकर 167 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही। विराट कोहली पहली ही गेंद पर दीपक चाहर का शिकार बन गए। देवदत्त पडिक्कल 12 रन और कप्तान रजत पाटीदार आठ रन बनाकर लौटे। जैकब बेथेल ने 27 रन बनाए, जबकि जितेश शर्मा ने 18 रन की तेज पारी खेली। टिम डेविड बिना खाता खोले आउट हो गए।

WhatsApp Image 2026-05-11 at 7.57.27 AM

एक छोर पर विकेट गिरते रहे, लेकिन क्रुणाल पांड्या डटे रहे। उन्होंने 46 गेंदों पर 73 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल रहे। भुवनेश्वर कुमार ने दो गेंदों पर सात रन बनाकर अहम योगदान दिया। आखिर में रसिख सलाम डार तीन रन बनाकर नाबाद लौटे और टीम को जीत तक पहुंचाया।

मुंबई की ओर से कॉर्बिन बॉश ने चार विकेट लिए। दीपक चाहर को दो सफलताएं मिलीं, जबकि गजनफर और राज बावा ने एक-एक विकेट हासिल किया।

WhatsApp Image 2026-05-11 at 7.57.26 AM

इससे पहले मुंबई इंडियंस की शुरुआत लड़खड़ा गई थी और 28 रन तक तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद नमन धीर और तिलक वर्मा ने पारी संभाली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 82 रन जोड़े। नमन धीर 47 रन बनाकर आउट हुए।
तिलक वर्मा ने 42 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। उनकी पारी में तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे। राज बावा ने 16 रन और विल जैक्स ने 10 रन का योगदान दिया।

आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार विकेट झटके। जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार और रोमारियो शेफर्ड को एक-एक विकेट मिला।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button