Barabanki City

बाराबंकी : गैस एजेंसी पर शिकंजा… 8551 उपभोक्ताओं के कनेक्शन दूसरी एजेंसियों में ट्रांसफर

होम डिलीवरी में गड़बड़ी, समय पर सिलिंडर न मिलने और सैकड़ों लंबित बुकिंग की शिकायतों के बाद भारत पेट्रोलियम ने की बड़ी कार्रवाई, जिला प्रशासन की जांच में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर एजेंसी का लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई

बाराबंकी, 11 मई 2026:

शहर की अमित गैस एजेंसी पर लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद आखिरकार बड़ी कार्रवाई की गई है। भारत पेट्रोलियम ने एजेंसी से जुड़े 8551 उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन जिले की छह दूसरी एजेंसियों में ट्रांसफर कर दिए हैं। साथ ही एजेंसी का लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

शहर से सटे बंकी स्थित अमित गैस एजेंसी जिले की सबसे बड़ी एजेंसियों में शामिल है और इसके पास 18 हजार से ज्यादा उपभोक्ता पंजीकृत थे। काफी समय से लोग समय पर सिलिंडर न मिलने, ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद डिलीवरी में देरी और होम डिलीवरी में गड़बड़ी की शिकायत कर रहे थे।

उपभोक्ताओं का आरोप था कि होम डिलीवरी के नाम पर एक ग्राहक का सिलिंडर दूसरे को दे दिया जाता था। इसके चलते असली उपभोक्ता एजेंसी के चक्कर लगाने को मजबूर हो जाते थे। हालात यह थे कि रोज एजेंसी के बाहर लंबी कतारें लग रही थीं।

ये भी पढ़ें:

जिले में सबसे ज्यादा शिकायतें इसी एजेंसी के खिलाफ पहुंचने पर जिला प्रशासन ने जांच कराई। जांच में वितरण व्यवस्था में गंभीर खामियां मिलीं। यह भी सामने आया कि 955 सिलिंडरों की बुकिंग लंबित थी और उनकी होम डिलीवरी नहीं की गई थी।

जांच रिपोर्ट शासन और आयल कंपनी को भेजी गई। रिपोर्ट के आधार पर भारत पेट्रोलियम ने 8551 उपभोक्ताओं को दूसरी एजेंसियों से जोड़ने का फैसला लिया, ताकि लोगों को समय पर गैस सिलिंडर मिल सके।

जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि जांच में कई अनियमितताएं सामने आई थीं। इसी के आधार पर बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के कनेक्शन दूसरी एजेंसियों में ट्रांसफर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले की कुछ अन्य गैस एजेंसियां भी जांच के दायरे में हैं और उन पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  संडे को मां से करनी थी मुलाकात, गांव पहुंचने से पहले धधक उठी कार, ड्राइविंग सीट पर जिंदा जला बेटा, मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link