Uttar Pradesh

“झांसी से प्रयागराज जा रही मेला स्‍पेशल ट्रेन पर पत्थरबाजी, उपद्रवियों ने तोड़े खिड़की-दरवाजे”

प्रयागराज,28 जनवरी 2025

प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच, झांसी मंडल के हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी मेला स्पेशल ट्रेन पर उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें कुछ लोग ट्रेन के खिड़कियों और दरवाजों पर पत्थर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। पथराव के कारण ट्रेन के अंदर बैठे यात्री डर गए, और भीड़ की बढ़ती संख्या के चलते ट्रेन का दरवाजा तोड़ दिया। यह घटना देर रात एक बजे की बताई जा रही है, जिससे रेलवे यातायात प्रभावित हुआ और कई ट्रेनें लेट हो गईं।

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। रेलवे अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन और भीड़ नियंत्रण के लिए उचित व्यवस्था की गई थी, लेकिन इस तरह की घटनाओं ने यात्री सेवाओं को प्रभावित किया है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  पौष्टिक आहार की पोटली लेकर अस्पताल पहुंचे डीएम, मरीजों से बोले– “जल्द ठीक होकर लौटिए”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link