Uttar Pradesh

“मिशन शक्ति” अभियान पांचवे चरण के तहत अमेठी में ग्राम चौपालों का आयोजन

आदित्य मिश्र

अमेठी, 03 जनवरी 2025

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार की पहल “मिशन शक्ति” अभियान के पांचवे चरण को व्यापक स्तर पर लागू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत, पुलिस प्रशासन ने नारी सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए कई गतिविधियां आयोजित कीं।

ग्राम चौपाल में महिलाओं की समस्याओं का समाधान

ये भी पढ़ें:

पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में महिला बीट अधिकारियों ने गांवों और कस्बों में चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान किया। महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), और 1098 (चाइल्ड लाइन) की जानकारी दी गई।

महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव, महिला हेल्प डेस्क की उपयोगिता, और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जागरूकता बढ़ाने के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए।

थाना इन्हौना पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी बढ़ाई और छेड़छाड़ व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

ये भी पढ़ें  होली पर जुमे की नमाज: शिया धर्म गुरू का आया फतवा, दो बजे के बाद पढ़ें जोहर की नमाज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link