NationalPolitics

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराएंगे

नई दिल्ली, 3 जनवरी 2025

भारतीय जनता पार्टी  में संगठन चुनाव की तैयारी जोरो पर चल रहीं है। जिला अध्यक्षों के नामों पर मंथन चल रहा है। इसी बीच  बीजेपी  ने प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चयन के लिए चुनाव अधिकारियों की घोषणा की है। इनमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को चुनाव कराने की जम्मेदारी दी गई है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।  शिवराज सिंह चौहान कर्नाटक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराएंगे। मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है। छत्तीसगढ़ में चुनाव कराने के लिए राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे को जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी का 29 राज्यों के चुनाव अधिकारियों की घोषणा की है। यह सभी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष से पहले जिला अध्यक्षों के चुनाव होंगे

ये भी पढ़ें:

15 जनवरी तक मध्य प्रदेश ,महाराष्ट्र,पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, गुजरात और झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष बदले जाएंगे। इससे पहले राज्यों में जिला अध्यक्षों का चुनाव होना है।  प्रदेशों में अध्यक्ष के चुनाव के बाद  राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। जनवरी आखिर तक भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है

ये भी पढ़ें  यूपी : होली से पहले उज्ज्वला योजना के तहत 1.86 करोड़ परिवारों को मिली सब्सिडी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link