Uttarakhand

जनता के करीब सरकार : उत्तराखंड के सीएम धामी ने जनता मिलन में सुनीं समस्याएं, दिए तत्काल समाधान के निर्देश

अधिकारियों को हर मामले में नियमित फीडबैक प्रणाली को अपनाने का दिया निर्देश, कहा... जन समस्याओं का समाधान सरल, पारदर्शी और तकनीकी माध्यमों से सुलभ बनाएं

देहरादून, 11 नवंबर 2025:

उत्तराखंड राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर उत्सवों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसंवाद को तेज कर दिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं।

सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से प्राप्त शिकायतों और मांगों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि हर मामले में नियमित फीडबैक प्रणाली को अपनाया जाए, ताकि जन शिकायतों का समाधान समयबद्ध और संतोषजनक रूप से हो सके।

उन्होंने कहा कि यह अवसर प्रशासन को जनता के और अधिक करीब लाने का है। सरकार का लक्ष्य है कि जन समस्याओं का समाधान सरल, पारदर्शी और तकनीकी माध्यमों से सुलभ बनाया जाए। हर विभाग को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करते हुए जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सक्रिय और संवेदनशील व्यवहार अपनाना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

सीएम धामी ने कहा कि राज्य का रजत जयंती वर्ष जनता की भागीदारी और संवाद का प्रतीक बनेगा। इस दौरान जनता से प्राप्त सुझावों और मांगों को नीति निर्माण प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को विकास योजनाओं का सीधा और शीघ्र लाभ मिले।

इसके साथ ही उन्होंने जनता से भी राज्यहित में रचनात्मक सुझाव देने और जनसेवा के प्रयासों में सहभागी बनने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार की हर नीति और निर्णय का मूल उद्देश्य जनता का हित और प्रदेश का समग्र विकास है।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड में सनसनी : पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस MLA के बेटे पर घातक हमला, CCTV खंगाल रही पुलिस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button