Uttar Pradesh

यूपी के गोण्डा में विस्फोट कांड में तीन पुलिसकर्मी निलंबित

गोण्डा, 8 अक्टूबर 2024

उत्तर प्रदेश के गोण्डा ज़िले में पटाखा विस्फोट कांड में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं।
जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के बेलसर इलाके में सोमवार को एक बंद पड़े मकान में चोरी छिपे पटाखा बनाने का कार्य चल रहा था कि अचानक विस्फोट होने से पटाखा बना रहे दो लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये थे।

विस्फोट कांड में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने तत्काल प्रभाव से चौकी इंचार्ज दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया हैl

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने आज यह जानकारी देते हुये बताया  कि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में रगड़गंज चौकी प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ,आरक्षी गौरव मिश्र और कृष्णदेव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है l उन्होंने बताया कि अवैध पटाखों व बनाने वालों के विरुद्ध जिले भर में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है l

Advertisement

ये भी पढ़ें  मिठाई की दुकान में धमाका, महिला की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link