Lucknow City

शराब के नशे में पति से हुआ विवाद, रात में पत्नी ने खाया जहर…सुबह मिली मौत की खबर

झगड़े के बाद देर रात पति लौटा और खाना खाकर पत्नी व 5 साल की बेटी दृष्टि के साथ कमरे में सो गया सुबह जब सोनम नहीं उठी तो पति ने जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह अचेत थी

सौरभ श्रीवास्तव

बक्शी का तालाब (लखनऊ), 23 नवंबर 2025

राजधानी लखनऊ के महिंगवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में रात शराब पीने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर पत्नी ने देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। सुबह उसे अचेत हालत में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

पहाड़पुर निवासी विकास शर्मा ऑटो चालक है। उसने छह साल पहले दाउदनगर थाना मड़ियाव क्षेत्र की रहने वाली सोनम से प्रेम विवाह किया था। बीती रात करीब 8 बजे वह शराब के नशे में घर पहुंचा। नशे में देखकर पत्नी सोनम शर्मा (25) ने विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। तनाव बढ़ने पर विकास घर के बाहर चला गया।

ये भी पढ़ें:

देर रात वह लौटा और खाना खाकर पत्नी व 5 साल की बेटी दृष्टि के साथ कमरे में सो गया सुबह जब सोनम नहीं उठी तो पति ने जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह अचेत थी। इसके बाद विकास ने पिता बाबूलाल शर्मा को सूचना दी। आनन- फानन सोनम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है व शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

ये भी पढ़ें  हादसे से नहीं टूटेगा किसान परिवार... दुर्घटना के बाद 5 लाख का सहारा, यूपी सरकार की ये योजना बनी ढाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button