Lucknow CityNational

जंबूरी का जलवा : लखनऊ में 35 हजार स्काउट-गाइड्स का सजा महामंच, डिप्टी सीएम पाठक ने किया शुभारंभ

सात दिवसीय आयोजन में प्रतिभागी युवा मिनी भारत की पेश कर रहे जीवंत झलक, निरीक्षण में अस्पताल की अव्यवस्थाएं भी उजागर

लखनऊ, 23 नवंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ देश के कोने-कोने से आए हजारों स्काउट्स और गाइड्स के जोश और ऊर्जा से सराबोर है। प्रदेश में 61 साल बाद शहर के वृंदावन कॉलोनी स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड पर आयोजित स्काउट्स और गाइड्स के 19वें राष्ट्रीय सम्मेलन जंबूरी का भव्य आगाज रविवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया। इस सात दिवसीय आयोजन में प्रतिभागी युवा मिनी भारत की जीवंत झलक पेश कर रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में डिप्टी सीएम ने युवाओं को स्वयंसेवा, सेवाभाव, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्य सीखने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा आयोजन लखनऊ के लिए गौरव का विषय है। इससे प्रदेश की पहचान और मजबूत होगी।

WhatsApp Image 2025-11-23 at 3.16.23 PM

ये भी पढ़ें:

इसी बीच डिप्टी सीएम के निरीक्षण के दौरान जंबूरी कैंप में बने अस्थायी अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल भी उठे। तेलंगाना से आए 13 वर्षीय स्काउट विदित को डिहाइड्रेशन के कारण इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। गर्म पानी न मिलने की शिकायत पर वह डिप्टी सीएम के सामने रो पड़ा, जिसके बाद अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए। इसी वार्ड में अयोध्या निवासी गाइड वैष्णवी भी सीने में दर्द के चलते उपचार कराती मिली।

Advertisement

350 एकड़ में फैला जंबूरी स्थल, 13 सेक्टर और 37 सब-सेक्टर में बांटा गया क्षेत्र

करीब 350 एकड़ में फैले जंबूरी स्थल को 13 सेक्टर और 37 सब-सेक्टर में बांटा गया है। यहां सुरक्षा के मद्देनजर बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। करीब 35,000 युवा इसमें शामिल हो रहे हैं। विभिन्न सेक्टरों में पुलिस और प्रशासनिक ठहराव, 100 बेड का अस्पताल, भोजन क्षेत्र, बाजार, लखनऊ का जायका, राष्ट्रीय धरोहर प्रदर्शनी, अटल स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा एडवेंचर गतिविधियों की व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्य गेट पर आधुनिक तकनीक की विशेष प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र बनी है।

WhatsApp Image 2025-11-23 at 3.16.24 PM
Lucknow Hosts Grand Jamboree Event

जंबूरी के साथ लखनऊ राष्ट्रीय सांस्कृतिक रंगों में रंगा दिखाई दे रहा है। इसके साथ युवा ऊर्जा, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता का जीवंत संगम भी बन गया है। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम और निरीक्षण के दौरान यूपी के पूर्व मंत्री एवं भारत स्काउट्स एंड गाइड्स अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह, प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़... चौकसी बढ़ी, मनचले की तलाश में लगी पुलिस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link