Lucknow City

लखनऊ में जंबूरी की गूंज : 35 हजार युवाओं संग शुरू हुआ राष्ट्रीय एकता, संस्कृति और साहस का महाकुंभ

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने डिफेंस एक्सपो ग्राउंड पर झंडारोहण के साथ किया स्काउट एंड गाइड्स के राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

लखनऊ, 24 नवंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के वृंदावन कॉलोनी स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में स्काउट और गाइड्स के 19वें राष्ट्रीय सम्मेलन जंबूरी का भव्य शुभारंभ सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने झंडारोहण के साथ किया। जय जंबूरी के नारों के बीच हजारों युवाओं ने उनका उत्साहपूर्ण स्वागत किया।

इस सात दिवसीय आयोजन में देश-विदेश से आए लगभग 35 हजार प्रतिभागी मिनी भारत की विविध संस्कृति, सभ्यता, अनुशासन और भाईचारे की अनूठी छटा प्रस्तुत कर रहे हैं।

Jamboree Begins in Lucknow
Jamboree Begins in Lucknow

करीब 350 एकड़ क्षेत्र में फैले जंबूरी स्थल को 13 सेक्टर और 37 सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है। यहां 100 बेड का अस्पताल, भोजन क्षेत्र, बाजार, एडवेंचर गतिविधियां, लखनऊ के जायके का कोना, राष्ट्रीय धरोहर प्रदर्शनी और अटल स्टेडियम में सांस्कृतिक मंच जैसी व्यवस्थाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

ये भी पढ़ें:

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। मुख्य द्वार पर आधुनिक तकनीक की विशेष प्रदर्शनी लोगों का ध्यान खींच रही है।इस आयोजन के दौरान 25 नवंबर को होने वाले विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति निर्धारित है।

Advertisement

WhatsApp Image 2025-11-24 at 4.31.38 PM

इससे पहले रविवार को डिप्टी सीएम के साथ यूपी के पूर्व मंत्री व भारत स्काउट्स एंड गाइड्स अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह तथा प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया था। जंबूरी ने लखनऊ को राष्ट्रीय सांस्कृतिक रंगों और युवा ऊर्जा से सराबोर कर एकता, अनुशासन और उत्साह का जीवंत मंच बना दिया है।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड: रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी हत्याकांड में रिजॉर्ट मालिक व दो मैनेजर को उम्रकैद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link