Uncategorized

गोरखपुर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से की पीड़ित सिपाही को न्याय दिलाने की मांग, एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

गोरखपुर , 9 अक्टूबर 2024:

हरेन्द्र दुबे,


उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री से पीड़ित सिपाही पंकज कुमार को न्याय दिलाने की मांग की है। कांग्रेस की जिला अध्यक्ष, निर्मला पासवान ने अपने समर्थकों के साथ आज एसएसपी कार्यालय पहुंचकर दोषी डॉक्टर अनुज और उनके सहयोगियों पर कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि मुख्यमंत्री के दबाव में आरोपी डॉक्टर और उनके साथियों पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें:

गोरखपुर के नामी डॉक्टर अनुज और सिपाही पंकज कुमार के बीच हुए विवाद का मामला अब तूल पकड़ रहा है। इस घटना के बाद से गोरखपुर में विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों द्वारा प्रदर्शन और ज्ञापन देने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर और उनके गुर्गों द्वारा सिपाही पंकज पर हमला किया गया, लेकिन उल्टे सिपाही को जेल भेज दिया गया।

Advertisement

इस बीच, बीजेपी के नेता एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने भी एसएसपी को पत्र लिखकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कांग्रेस की जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा, “वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि डॉक्टर और उनके गुर्गों द्वारा सिपाही की बुरी तरह पिटाई की जा रही है, लेकिन सरकार के दबाव में डॉक्टर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।”

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो कांग्रेस पार्टी गोरखपुर की सड़कों पर बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।

कांग्रेस पार्टी और स्थानीय सामाजिक संगठनों के आक्रोश के चलते यह मामला गोरखपुर में चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है, और प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर : बीच बाजार में पति ने पत्नी को कर दिया शूट, 14 महीने से अलग रह रही थी महिला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link