Lucknow City

मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं… इस थीम पर बनेगा पैदल पुल, बदलेगा गोमती रिवरफ्रंट का नजारा

नदी पर अहमदाबाद के प्रसिद्ध अटल ब्रिज की तर्ज पर 54 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा पुल, लोग ले सकेंगे गोमती का खूबसूरत नजारा

लखनऊ, 25 नवंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमती रिवरफ्रंट को नई पहचान देने की तैयारी चल रही है। नदी के दोनों किनारों को जोड़ने के लिए एक शानदार पेडेस्ट्रियन ब्रिज बनाया जाएगा। इसकी डिजाइन और एस्टीमेट तैयार हो चुका है। एलडीए को निर्माण शुरू करने के लिए शासन की मंजूरी मिलने का इंतजार है।

यह पुल अहमदाबाद के प्रसिद्ध अटल ब्रिज की तर्ज पर लगभग 54 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। ब्रिज का डिजाइन तय करने के लिए आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश भर की कई आर्किटेक्ट संस्थाओं ने हिस्सा लिया। उनमें से मुंबई के एक स्टूडियो की डिजाइन को चुना गया है।

यह 12 मीटर चौड़ा ब्रिज एडीसीपी ऑफिस के पास बनाया जाएगा। पुल रिवरफ्रंट के दाहिने किनारे की तरफ क्रिकेट स्टेडियम, विवाह स्थल, किड्स प्ले एरिया, एम्फीथिएटर, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और वॉटर स्पोर्ट्स को और अधिक सुगम और आकर्षक बनाएगा। ब्रिज को सहारा देने के लिए 13 पिलर बनाए जाएंगे। 30 और 40 मीटर लंबे स्पान प्लेट गर्डर्स पर खड़े होकर लोग नदी का खूबसूरत नजारा ले सकेंगे।

ये भी पढ़ें:

ब्रिज की थीम ‘मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं’ होगी। इसकी झलक इसकी डिजाइन में भी दिखेगी। सतह पर स्टांप कंक्रीटिंग, जीआरसी पैनल, ग्रेनाइट और एसीपी पैनल का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा आकर्षक टेंसाइल रूफिंग, स्ट्रीट लाइट्स, बोलार्ड और फ्लोर लाइटिंग के साथ यह पुल रात में भी बेहद शानदार नजर आएगा। गोमती रिवरफ्रंट का यह नया पेडेस्ट्रियन ब्रिज लखनऊ की खूबसूरती और आधुनिकता में एक और चमकता अध्याय जोड़ेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें  UP में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम : योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, विशेष सत्र में टकराव तय

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link