Sports

IND vs SA 2nd Test: मुश्किल में टीम इंडिया, 25 साल बाद इतिहास रचने की कगार पर साउथ अफ्रीका

गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया मुश्किल में है। दूसरी पारी में 5 विकेट पर 90 रन बनाकर भी भारत अभी साउथ अफ्रीका से 459 रन पीछे है, जबकि मेहमान टीम 25 साल बाद भारत में सीरीज जीतने के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

खेल डेस्क, 26 नवंबर 2025 :

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन का खेल चल रहा है। और हालत देखकर साफ लग रहा है कि टीम इंडिया इस टेस्ट में बड़ी मुसीबत में है। पहली पारी में बैटिंग फ्लॉप होने के बाद अब दूसरी पारी भी लड़खड़ा चुकी है। लंच तक भारत ने 90/5 रन बना लिए थे और अभी भी 459 रन पीछे है। अगर ऐसा ही रहा, तो साउथ अफ्रीका 25 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास बना सकती है।

पहला सेशन: इंडिया के उड़ गए 3 विकेट

आज सुबह शुरू होते ही भारत को लगातार झटके लगे। ऋषभ पंत, कुलदीप यादव और ध्रुव जुरेल-तीनों को साइमन हार्मर ने आउट कर दिया। फिलहाल साई सुदर्शन और रवींद्र जडेजा क्रीज पर टिके हुए हैं और मैच बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

साउथ अफ्रीका ने सेट किया पहाड़ जैसा टारगेट

चौथे दिन साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी 260/5 पर घोषित कर दी।इससे पहले उनकी पहली पारी 489 रन पर खत्म हुई थी। भारत की पहली पारी सिर्फ 201 रन में समेट दी गई। इस तरह भारत को जीत के लिए 549 रन का टारगेट मिला, जो टेस्ट इतिहास में भी कम ही देखने को मिलता है।

सीरीज का हाल: 1-0 से आगे साउथ अफ्रीका

कोलकाता टेस्ट जीतकर साउथ अफ्रीका पहले ही 1-0 से आगे है। गुवाहाटी में जीत मिलते ही वे 2-0 से क्लीन स्वीप कर लेंगे। भारत में उनकी आखिरी सीरीज जीत 2000 में आई थी, यानी 25 साल बाद उन्हें बड़ा मौका मिला है।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत:

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/वीके), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

साउथ अफ्रीका:

ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (वीके), साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, सेनुरन मुथुसामी।

ये भी पढ़ें  22 शतक, 38 छक्के और 574 रन! विजय हजारे ट्रॉफी में पहले दिन बने ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button