National

Thank you CBI…अमेरिकी दूतावास भी हुआ भारतीय कार्रवाई का फैन! जानिए क्यों?

अमेरिका ने अपने नागरिकों को ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ करने में मदद के लिए CBI को धन्यवाद दिया है।

न्यूज डेस्क, 28 नवंबर 2025 :

अमेरिका ने अपने नागरिकों को निशाना बनाने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा करने में मदद के लिए भारत की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का खुलकर धन्यवाद किया है। अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया साइट एक्स (X) पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि CBI ने अमेरिकी लोगों को धोखा देने के लिए चल रहे एक अवैध कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया और इस नेटवर्क से जुड़े एक अहम ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है।

पोस्ट में कहा गया कि भारत और अमेरिका की एजेंसियां मिलकर ऐसे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को खत्म करने के लिए काम कर रही हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की धोखाधड़ी रोकी जा सके और नागरिकों को सुरक्षित रखा जा सके। अमेरिकी दूतावास ने अपने संदेश में लिखा-“Thank you, CBI Headquarters… आपके सहयोग से हमारे नागरिकों की सुरक्षा मजबूत होती है।”.

WhatsApp Image 2025-11-28 at 2.39.25 PM

ये भी पढ़ें:

लखनऊ से फरार साइबर ठग की गिरफ्तारी

Advertisement

CBI ने हाल ही में लखनऊ से विकास कुमार निमार नाम के युवक को गिरफ्तार किया था। विकास लखनऊ में VC Infrometrix Private Limited नाम की कंपनी का संचालक था और पिछले एक साल से फरार चल रहा था। CBI को उसकी लोकेशन की जानकारी मिलते ही टीम ने तुरंत छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी के दौरान CBI को कई महत्वपूर्ण सबूत मिले, जिससे पता चला कि विकास भारत में बैठकर अमेरिका के लोगों को निशाना बनाने के लिए एक और अवैध कॉल सेंटर चला रहा था। यह कॉल सेंटर अमेरिकी नागरिकों को फोन करके उनकी व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी हासिल करने की कोशिश करता था और फिर उनसे ठगी की जाती थी।

अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगों पर संयुक्त कार्रवाई

अमेरिकी एजेंसियों के मुताबिक विकास की गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है कि दोनों देश मिलकर साइबर क्राइम के खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ रहे हैं। अमेरिकी दूतावास ने कहा कि इस तरह की संयुक्त कार्रवाई से अंतरराष्ट्रीय अपराधियों के नेटवर्क को कमजोर करने में मदद मिलती है।

CBI की इस कार्रवाई के बाद यह साफ हो गया है कि भारत में साइबर क्राइम के खिलाफ सख्ती लगातार बढ़ रही है। एजेंसियां ऐसे नेटवर्क पर लगातार नजर रख रही हैं ताकि देश और दुनिया के लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाया जा सके।

ये भी पढ़ें  आदि लाटभैरव रामलीला के पांचवां दिन -- काशी का धन-धानेश्वर कुंड बना सरयू, केवट ने भगवान श्रीराम को कराया नदी पार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link