National

UP : मंत्री जी के बेटे आ गए साइबर ठगों के निशाने पर… फर्जी बैंक खाता खोल उड़ा ले गए रकम

दिल्ली में खुलवाया फर्जी खाता, 50 हजार के लेन-देन के बाद चला फर्जीवाड़े का पता, केस दर्ज कर गोरखपुर पुलिस जांच में जुटी

गोरखपुर, 30 नवंबर 2025:

यूपी के गोरखपुर में एक चौंकाने वाला साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के बेटे डॉ. अमित निषाद साइबर अपराधियों के निशाने पर आ गए। जालसाजों ने उनके मोबाइल नंबर की मदद एक फर्जी बैंक खाता खुलवाया और यूपीआई आईडी तक सक्रिय कर दी। नतीजा यह हुआ कि कई महीनों से उनके नाम पर भेजी जा रही रकम सीधे ठगों की जेब में जा रही थी और उन्हें भनक तक नहीं लगी।

जंगल सालिकराम निवासी डॉ. अमित ने जब पिछले दिनों एक परिचित द्वारा भेजे गए 50 हजार रुपये की पुष्टि करनी चाही तो उनके फोन पर किसी लेनदेन का मैसेज नहीं मिला। शक होने पर उन्होंने बैंक स्टेटमेंट निकलवाया तब राज खुला कि समरीन अली नामक व्यक्ति ने उनके मोबाइल नंबर का उपयोग कर दिल्ली की मंडावली स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में फर्जी खाता खोल लिया है।

मामले की तहरीर मिलने पर शाहपुर पुलिस ने समरीन अली के खिलाफ FIR दर्ज कर दी है। थाना प्रभारी नीरज राय के अनुसार जांच एक इंस्पेक्टर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साइबर सेल की मदद से पड़ताल की जा रही है। अधिकारी मान रहे हैं कि आरोपित लंबे समय से इस जालसाजी को अंजाम दे रहे थे। इसका पता लगाया जा रहा है कि कितनी राशि की ठगी हुई। पुलिस का दावा है कि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही जालसाजों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  शिलांग-सिलचर हाईवे: पूर्वोत्तर को जोड़ेगा हाई-स्पीड कॉरिडोर, बांग्लादेश पर निर्भरता होगी कम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button