Raebareli City

मंत्री ने दिव्यांगों को सौंपे सहायक उपकरण, कहा…सम्मान स्वभिमान संग होगा सशक्तिकरण

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कुंडी खटकाओ अभियान व अन्य सांगठनिक विषयों के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

विजय पटेल

रायबरेली, 4 दिसंबर 2025:

जीआईसी मैदान रायबरेली में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने दिव्यांगजनों को निःशुल्क उपकरण वितरण किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के सम्मान और स्वाभिमान के साथ उनके सशक्तिकरण की यात्रा निरंतर जारी रहेगी।

674809a3-6e06-4d59-97c7-f621512fc533
minister-divyang-assistive-devices-distribution

एडिप योजना के अंतर्गत विकास खण्ड बछरावां, हरचन्दपुर,शिवगढ एवं सरेनी के 452 दिव्यांग लाभार्थियों को लगभग 59 लाख 26 हजार रुपए की लागत से 896 सहायक उपकरण दिए गए। दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण (मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी, ब्लाइन्डस्टिक, श्रवण यंत्र (कान की मशीन) वितरित की गई। यहां डीएम हर्षिता माथुर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:

मंत्री ने कुंडी खटकाओ अभियान व अन्य सांगठनिक विषयों के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। वही निरीक्षण भवन में अफसरों के साथ बैठक कर SIR से जुड़े कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने साथ BLO के द्वारा SIR फॉर्म के वितरण एवं कलेक्शन, गणना पत्र वितरण,सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी हासिल की।

ये भी पढ़ें  पतंजलि के रामदेव बाबा ने छेड़ा 'शरबत जिहाद', रूह अफ़ज़ा पर साधा निशाना, इन पैसों से बनते हैं मदरसें-मस्जिदें!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link