Lucknow CityNational

इंडिगो संकट : यूपी अंडर-16 टीम लखनऊ में फंसी रही…बस से निकले क्रिकेटर्स, मैच आगे बढ़ा

बंगलुरू में विजय मर्चेंट ट्राफी में खेलना था मैच, दिल्ली से फ्लाइट मिलने पर ही सोमवार को हो सकेगा मुकाबला

लखनऊ, 7 दिसंबर 2025:

इंडिगो एयरलाइंस में जारी क्रू की कमी और तकनीकी दिक्कतों का असर हवाई यात्री ही नहीं, बल्कि खेल जगत पर भी पड़ा है। एयरलाइन की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट लगातार दूसरे दिन निरस्त रहने से उत्तर प्रदेश की अंडर-16 क्रिकेट टीम लखनऊ में दो दिन तक फंसी रही। इसके चलते 7 दिसंबर को त्रिपुरा के खिलाफ होने वाला मुकाबला एक दिन के लिए शिफ्ट कर दिया गया।

c33383d0-9a9c-43ab-8d9d-405224f4afd5
indigo-crisis-up-u16-cricket-team-lucknow

इंडिगो में चेक-इन सिस्टम खराब होने और क्रू की उपलब्धता न होने के कारण कई उड़ानें रद्द की जा रही हैं। यूपी अंडर-16 टीम की बेंगलुरु के लिए 4 दिसंबर की फ्लाइट तय थी, पर लगातार उड़ान रद्द होने के बाद टीम को शनिवार को बस से दिल्ली भेजा गया। दिल्ली से बेंगलुरु की नई फ्लाइट बुक की गई है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि दो दिनों के फ्लाइट संकट के कारण टीम की यात्रा बाधित हो गई। उन्होंने कहा कि रविवार की फ्लाइट समय पर मिल गई तो ठीक है, अन्यथा सोमवार को शिफ्ट किया गया मैच भी प्रभावित हो सकता है।

बीसीसीआई ने स्थिति का संज्ञान ले लिया है। यूपी टीम का पहला मुकाबला त्रिपुरा से कर्नाटक के शिमोगा स्थित केएससीए नवूले स्टेडियम में होना है। अब यह मैच संशोधित कार्यक्रम के तहत टीम के समय पर बेंगलुरु पहुंचने पर निर्भर करेगा। इंडिगो की उड़ानें लगातार रद्द रहने से यात्रियों और खेल टीमों के सामने सफर से जुड़ी बड़ी चुनौतियां खड़ी हो गई हैं।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  आगरा : करणी सेना का ओकेंद्र राणा पुलिस को चकमा देकर फरार, कई कार्यकर्ता हिरासत में, हंगामा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link