Uttarakhand

उत्तराखंड में होमगार्ड्स को बड़ा तोहफा : CM धामी ने बढ़ाए भत्ते, वर्दी अनुदान और अवकाश सुविधा भी मंजूर

मुख्यमंत्री ने होमगार्ड्स स्थापना दिवस पर रैतिक परेड का निरीक्षण किया, बढ़ाया हौसला, ननूरखेड़ा की परेड में दिखा उमंग, समर्पण और अनुशासन का अद्भुत संगम

देहरादून, 8 दिसंबर 2025:

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून के ननूरखेड़ा क्षेत्र में आयोजित होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत की। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने रैतिक परेड का निरीक्षण किया। परेड में होमगार्ड्स जवानों के साहस, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण की प्रभावशाली झलक देखने को मिली।

सीएम धामी ने इस अवसर पर होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की स्मारिका-2025 और विभागीय कैलेंडर-2026 का विमोचन भी किया। दिवंगत होमगार्ड जवानों के आश्रितों को आर्थिक सहायता के रूप में चेक वितरित किए गए जिससे समारोह और भी सदा भावुक बन गया।

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने होमगार्ड्स स्वयंसेवकों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों को वर्दी भत्ता अनुमन्य किया जाएगा। इसके साथ ही अंतरजनपदीय ड्यूटी पर तैनात होने वाले होमगार्ड्स के भोजन भत्ते को बढ़ाकर 100 रुपये से 150 रुपये प्रतिदिन किया जा रहा है। नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयंसेवकों को मिलने वाला प्रशिक्षण भत्ता भी 50 रुपये से बढ़ाकर 140 रुपये प्रतिदिन करने की घोषणा की गई।

ये भी पढ़ें:
58bc2989-d406-45d3-80fd-fd8f12a66c46
Uttarakhand-Home-Guards-Allowance-Increase-Dhami

धामी ने कहा कि राज्य सरकार होमगार्ड्स जवानों के कल्याण के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। पहली बार होमगार्ड्स को 12 आकस्मिक अवकाश प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। महिला होमगार्ड्स को प्रसूति अवकाश की सुविधा भी शुरू की गई है। इसके अलावा 9 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर ड्यूटी करने वाले जवानों को पुलिस और एनडीआरएफ कर्मियों की तर्ज पर 200 रुपये प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि मिलेगी। एसडीआरएफ के साथ प्रशिक्षण प्राप्त होमगार्ड्स को 100 रुपये प्रतिदिन की अतिरिक्त राशि भी दी जा रही है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि होमगार्ड्स बरसात, ठंड या गर्मी में पूरी निष्ठा और लगन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। यातायात प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, कुंभ और कांवड़ यात्रा जैसे विशाल आयोजनों को सफल बनाने में उनकी भूमिका अतुलनीय है। चार धामों सहित हरिद्वार में स्थापित होमगार्ड्स हेल्प डेस्क देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को मदद पहुंचाने में विशेष योगदान दे रही है।

मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक आपदाओं के समय होमगार्ड्स द्वारा किए जाने वाले त्वरित राहत और बचाव कार्यों की भी सराहना की और कहा कि राज्य सरकार भविष्य में भी जवानों के हितों के लिए तत्परता और प्रतिबद्धता से काम करती रहेगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, डीजीपी दीपम सेठ, डीजी होमगार्ड पीवीके प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें  लखनऊ के 10 होटलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ईमेल से मांगी गई फिरौती

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link