Lucknow City

छात्रवृत्ति का उजाला : 42 मेधावियों को मिला प्रोत्साहन, बेटियों की बढ़ती सफलता बनी प्रेरणा

लखनऊ-रायबरेली हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर आयोजित कार्यक्रम में 21 कॉलेजों से चयनित 42 मेधावी छात्र-छात्राओं को दी गई दस-दस हजार रुपये की छात्रवृत्ति

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 17 दिसंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में रायबरेली हाईवे स्थित दखिना शेखपुर टोल प्लाजा पर बुधवार को एक सराहनीय पहल देखने को मिली। एक फाउंडेशन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लखनऊ और रायबरेली जनपद के 21 कॉलेजों से चयनित 42 मेधावी छात्र-छात्राओं को दस-दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के चेक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। परियोजना प्रमुख दिलीप पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नकुल प्रकाश वर्मा, टीम लीडर अरुण खन्ना, एसडीएम महाराजगंज गौतम सिंह सहित टोल प्लाजा के कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2025-12-17 at 3.54.20 PM

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान दिलीप पाण्डेय ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने मेधावी छात्राओं और छात्रों से कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयास और स्पष्ट लक्ष्य बेहद जरूरी है। सफलता की पहली सीढ़ी मेहनत और आत्मविश्वास से होकर गुजरती है।

अतिथियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के साथ समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल भी तैयार करते हैं। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने कहा कि ये प्रोत्साहन उन्हें अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम का समापन उत्साह और प्रेरणा के संदेश के साथ हुआ जिसने शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद को और मजबूत किया।

ये भी पढ़ें  100 करोड़ के ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी में, चीनी नागरिक गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link