Uttar Pradesh

बहराइच हिंसा: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने दंगाइयों को संरक्षण देने वालों से किया आगाह

लखनऊ,14 अक्टूबर 2024

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा के संबंध में बयान देते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश की शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोई भी साजिश सफल नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि दंगाइयों को संरक्षण देने वाले एक बार फिर सक्रिय हो रहे हैं लेकिन हमें सतर्क और सजग रहना होगा।
केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि प्रदेश के उज्जवल भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। दोषियों को क़ानून के दायरे में लाकर सख्त सजा दी जाएगी और पीड़ितों को पूरा न्याय मिलेगा।
उन्होंने सभी नागरिकों से शांति और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
ज्ञातव्य है कि कल बहराइच के एक गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा में एक 22 वर्षीय युवक राम गोपाल मिश्रा की मौत हो गयी थी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  लखनऊ : स्कूटी से स्टंट में गई दो युवकों की जान... आगरा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर हादसा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link