Sitapur City

सुलग रही थी अपनों की हत्या के बदले की आग… डबल मर्डर में सगे भाइयों को पुलिस ने दबोचा

एक गांव में रहने वाले दो समुदाय के परिवारों की पुरानी रंजिश ने छीनी खुशियां, कचहरी व थाने की भागदौड़ से भी किसी ने नहीं लिया सबक

सीतापुर, 29 दिसंबर 2025:

इमलिया सुल्तानपुर थाना इलाके में हुए पिता-पुत्र दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से अवैध असलहे भी बरामद हुए हैं। दोनों ने सालों पहले हुए अपने पिता व भाई की हत्या का बदला लेने के लिए प्लान बनाकर मर्डर किया था।

बता दें कि गत 26 दिसंबर को ग्राम फत्तेपुर मातिनपुर में अख्तर खान (65) और उनके बेटे मैसर खान (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना की तहरीर मृतक अख्तर के दामाद महफूज ने दी थी, जिसके आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस टीम ने हत्या में वांछित अजयपाल उर्फ झगड़ू और उसके सगे भाई उत्तम उर्फ तामू उर्फ रामू को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी ग्राम फत्तेपुर मातिनपुर के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतकों से उनकी पुरानी दुश्मनी चली आ रही थी। आरोपियों के अनुसार साल 2011 में उनके पिता और साल 2020 में उनके भाई की हत्या हुई थी, बदला लेने की आग उनके दिल में लंबे समय से थी। https://thehohalla.com/a-new-twist-in-the-lawyers-death-case-with-arrests/

ये भी पढ़ें:

एक ही गांव में रहने वाले अलग-अलग समुदाय के परिवारों के बीच इस रंजिश में अब तक चार मर्डर हो गए। पहले रामू का परिवार तबाह हुआ अब ताजी वारदात के बाद अख्तर के घर में मातम पसरा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें  सीतापुर : भूसी लदा ट्रक पिकअप पर पलटा...चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button