Lucknow City

कल होगा श्रवण धाम महोत्सव का आगाज…कुमार विश्वास व अनूप जलोटा देंगे प्रस्तुति

तीन दिनों तक होंगी भजन, रामलीला, लोक नृत्य, लोक गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लाइट, साउंड व लेजर शो भी होगा

अम्बेडकरनगर, 17 जनवरी 2026:

अम्बेडकरनगर के प्रसिद्ध श्रवण क्षेत्र धाम में 18 से 20 जनवरी तक तीन दिवसीय श्रवण धाम महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस मौके पर भक्ति, लोक कला, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सरकारी योजनाओं की झलक एक साथ देखने को मिलेगी। जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और आयोजन को भव्य बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

श्रवण धाम को रामायण काल से जुड़ा पवित्र स्थल माना जाता है। यह जगह श्रवण कुमार की कथा से जुड़ी है और श्रद्धालुओं के लिए आस्था का बड़ा केंद्र है। महोत्सव के जरिए इस धाम को रामायण सर्किट से जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

लोक कला और भक्ति का अनोखा संगम

ये भी पढ़ें:

तीन दिनों तक यहां भजन, रामलीला, लोक नृत्य, लोक गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। शाम के समय लाइट, साउंड और लेजर शो से माहौल और भी खास हो जाएगा। आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचने की उम्मीद है।

सरकारी योजनाओं की भी मिलेगी जानकारी

महोत्सव में अलग-अलग विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां लोगों को सरकार की योजनाओं, सुविधाओं और लाभों की जानकारी दी जाएगी। लाभार्थियों से बातचीत कर उनके अनुभव भी साझा किए जाएंगे।

अनूप जलोटा व कुमार विश्वास बिखेरेंगे भजन, कविता का जादू

18 जनवरी की शाम भजन गायक अनूप जलोटा अपनी प्रस्तुति देंगे। 19 जनवरी को कवि सम्मेलन होगा, जिसमें कवि कुमार विश्वास अपनी रचनाओं से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे। 20 जनवरी को समापन समारोह में अमित दीक्षित रामलीला मंचन करेंगे।

18 जनवरी को हवन-पूजन से होगा शुभारंभ

महोत्सव की शुरुआत 18 जनवरी को सुबह 9 बजे हवन-पूजन से होगी। सुबह 10 बजे से स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम शुरू होंगे। दोपहर में महिला सशक्तिकरण और मिशन शक्ति से जुड़े कार्यक्रम होंगे।

लट्ठमार पुष्प होली, मयूर नृत्य व दीपोत्सव होगा आकर्षण

शाम को लट्ठमार पुष्प होली, मयूर नृत्य और दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 19 जनवरी को किसान कार्यक्रम और कवि सम्मेलन 19 जनवरी को सुबह 11 बजे से किसानों के लिए विशेष कार्यक्रम होंगे। दोपहर में राजस्थानी और झारखंड के लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम को तमसा आरती और कवि सम्मेलन होगा। 20 जनवरी को हाफ मैराथन और रामलीला व 20 जनवरी की सुबह 10 किलोमीटर की हाफ मैराथन होगी। इसके बाद हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ होगा। युवा सम्मेलन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाम को दक्षिण भारत का लोक नृत्य और रात में रामलीला मंचन के साथ महोत्सव का समापन होगा।

यूट्यूब पर देख सकेंगे लाइव कार्यक्रम

श्रवण धाम महोत्सव के सभी कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण यूट्यूब लिंक
https://youtube.com/@shrawandham-g6p?si=fq3RJbimABjN2ts0 के माध्यम से किया जाएगा। श्रद्धालु एवं दर्शक श्रवण धाम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कार्यक्रमों को सीधे देख सकेंगे।

ये भी पढ़ें  शून्य तक पहुंची दृश्यता...50 जिलों में रेड अलर्ट! यूपी में ठंड और कोहरे के कहर से रेल-हवाई सेवाएं हुईं बाधित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link