Raebareli City

दो माह पूर्व पुलिस हिरासत से भागा था बदमाश… मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली

दो दर्जन से अधिक दर्ज हैं मुकदमे, कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस को दिया था चकमा, खोजबीन में लगी थीं कई टीमें

विजय पटेल

रायबरेली, 17 जनवरी 2026:

पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा अभियान के तहत 25 हजार रुपये के इनामीअपराधी नाहर नट को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

नाहर नट दो महीने पहले कोर्ट पेशी के दौरान पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। इसके बाद से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे थे। अब उसकी गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
गत 13 नवंबर को नाहर नट को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। इसी दौरान वह पुलिस की कस्टडी से चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया था।

ये भी पढ़ें:

फरारी के बाद पुलिस ने उसकी तलाश के लिए कई टीमें बनाई थीं। एसओजी और सदर कोतवाली पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी रही। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। नाहर नट पर दो दर्जन से ज्यादा संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। दो महीने तक फरार रहने के बाद आखिरकार वह जिले की सीमा के अंदर ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Advertisement

शहर कोतवाली क्षेत्र के मटिहा इलाके में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। खुद को घिरा देख आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही दबोच लिया गया। आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद उससे पूछताछ की जाएगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें  रोजगार व इंडस्ट्रियल ग्रोथ को बूस्ट देगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट... निर्यात को मिलेगी रफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link