Entertainment

सनी देओल की ‘Border 2’ ने पहले दिन ही तोड़ा रिकॉर्ड, 30 करोड़ की कमाई के साथ इस फिल्म को छोड़ा पीछे

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की, पहले दिन ही 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म 'धुरंधर' का रिकॉर्ड तोड़ दिया

मनोरंजन डेस्क, 24 जनवरी 2026:

सनी देओल की नई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और पहले दिन ही दर्शकों का दिल जीत लिया। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शानदार शुरुआत की है। दर्शकों के बीच इसका क्रेज देखने लायक है। सनी देओल के फैंस की दीवानगी अलग ही स्तर की है। फिल्म को ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं। लोगों को इसमें दिखाया गया इमोशन काफी पसंद आ रहा है और यही वजह है कि फिल्म तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

पहले दिन का कलेक्शन और रिकॉर्ड

ट्रेड वेबसाइट सेकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन नेट 30 करोड़ रुपये की ओपनिंग की है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी जबरदस्त रही, रिलीज से पहले 4 लाख टिकट बिक चुके थे और पहले दिन बुकिंग दोगुनी हो गई। इस ओपनिंग ने साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म ‘धुरंधर’ के 28 करोड़ के पहले दिन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। माना जा रहा है कि पहले दिन फिल्म 35-40 करोड़ के बीच कमाई कर सकती है।

ये भी पढ़ें:

6d2917fc-9ac1-4544-8991-71b62709c1cb

Advertisement

थिएटर्स में हाउसफुल और लोकप्रियता

फिल्म के दिन और नाइट शोज दोनों हाउसफुल रहे। 1997 में आई जेपी दत्ता की ‘बॉर्डर’ के इस सीक्वल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की है। फिल्म देखने वालों का कहना है कि कहानी, इमोशन और युद्ध की झलक ने सबको प्रभावित किया है। पहले वीकेंड तक फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है या नहीं, यह देखने लायक होगा।

कास्ट और कहानी का अंदाज

बॉर्डर 2 में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है, जिसमें ऑपरेशन चंगेज खान की लड़ाई दिखाई गई है। पहले पार्ट की तरह इस फिल्म में भी युद्ध और देशभक्ति का जोरदार तड़का है।

ये भी पढ़ें  BJP और RSS को हराने का रास्ता गुजरात से होकर जाता है :  मोडासा में बोले राहुल गांधी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link