Hardoi City

सड़क हादसे में चाचा-भतीजे ने दम तोड़ा, भंडारे में जा रहे थे…हेलमेट न पहनने से गई जान

छह माह पूर्व दिल्ली से घर लौटा था युवक, एक की मौके पर मौत, दूसरे ने लखनऊ ले जाते समय तोड़ा दम, बाइक में ठोकर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला

हरदोई, 24 जनवरी 2026:

अतरौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर आयोजित भंडारे में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान अतरौली-कोथावां मार्ग पर उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

पुलिस के मुताबिक, अतरौली कस्बे के कोंठ निवासी बॉबी (20) अपने चचेरे चाचा विकास (19) के साथ बाइक से लोधौरा गांव जा रहा था। लोधौरा मोड़ के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोटें आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे चोटें ज्यादा गंभीर हो गईं। बॉबी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विकास को गंभीर हालत में सीएचसी भरावन ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन लखनऊ ले जाते समय रास्ते में विकास ने भी दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:

परिजनों के अनुसार बॉबी दिल्ली की एक निजी फैक्ट्री में काम करता था और करीब छह महीने पहले घर आया था। वह चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। घटना की जानकारी पर पहुंची बॉबी की मां गीता और बहन नैना बदहवास हो गईं। परिवार के लोग उन्हें संभालने की कोशिश करते रहे। मृतक चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का और अविवाहित था। सीओ संडीला संतोष सिंह ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी

ये भी पढ़ें  अलाव की आग में धू-धू कर जली पॉलीथिन... विवाहिता झुलसी, बचाने में पति भी चपेट में आया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link