Uttarakhand

गणतंत्र दिवस से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन… मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम पर फोकस, सीडीओ ने दिए ये निर्देश

देहरादून के परेड ग्राउंड में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, जहां सीडीओ अभिनव शाह ने निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को समय पर और त्रुटिरहित पूरा करने के निर्देश दिए

राज किशोर तिवारी

देहरादून, 24 जनवरी 2026:

उत्तराखंड में देहरादून के परेड ग्राउंड में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिनव शाह ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े नोडल अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की।

नोडल अधिकारियों को सख्त निर्देश

ये भी पढ़ें:

निरीक्षण के दौरान सीडीओ अभिनव शाह ने सभी नोडल अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों को समय पर और पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यवस्था में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। प्रवेश के लिए परेड ग्राउंड में चार अलग-अलग गेट बनाए गए हैं, जबकि दर्शकों के बैठने के लिए गंगा ब्लॉक, अलकनंदा, भागीरथी, यमुना, टौंस और आसन ब्लॉक में अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं।

Advertisement

3fb3a0fb-f3cd-4f53-a65b-19cddbacf9d6

बैठक, पानी और स्वच्छता पर जोर

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी ब्लॉकों में पर्याप्त सीटिंग, पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि समारोह की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी और ठीक 10:30 बजे ध्वजारोहण और राष्ट्रगान किया जाएगा। इसके बाद परेड का मार्च पास्ट, स्कूली बच्चों के कार्यक्रम, झांकियों का प्रदर्शन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पुलिस मेडल वितरण कार्यक्रम आयोजित होंगे।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम पर फोकस

सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तय मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार सभी व्यवस्थाओं का अभ्यास समय रहते पूरा कर लिया जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी केके मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम सदर हरिगिर, एसडीएम अपूर्वा सिंह, एसडीएम विनोद कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढौडियाल समेत सभी संबंधित नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  चारधाम यात्रा से पहले सरकार अलर्ट...गैस-ईंधन की सप्लाई व कालाबाजारी पर नजर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link