Entertainment

‘बॉर्डर 2’ इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल, जानिए तीन दिन में की कितने करोड़ की कमाई

फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज के पहले ही वीकेंड में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और ओपनिंग कलेक्शन में फिल्म धुरंधर को पीछे छोड़ दिया

मनोरंजन डेस्क, 26 जनवरी 2026:

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में कुल 129.89 करोड रुपये की कमाई कर ली है। इस कलेक्शन के साथ बॉर्डर 2 ने फिल्म धुरंधर को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने ओपनिंग वीकेंड में करीब 103 करोड रुपये का कारोबार किया था।

तीन दिनों में बढ़ता गया कलेक्शन

23 जनवरी को रिलीज हुई बॉर्डर 2 ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 32.10 करोड रुपये की कमाई की। शनिवार को दर्शकों की संख्या बढ़ी और फिल्म का कलेक्शन 40.59 करोड रुपये तक पहुंच गया। रविवार को फिल्म ने जबरदस्त उछाल दिखाते हुए 57.20 करोड रुपये का कारोबार किया, जिससे ओपनिंग वीकेंड का कुल कलेक्शन 129.89 करोड रुपये हो गया।

ये भी पढ़ें:

स्टार कास्ट और मेकर्स की मजबूत टीम

Advertisement

बॉर्डर 2, साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

थिएटर पहुंचे सनी देओल और अहान

रविवार को सनी देओल और अहान शेट्टी ने मुंबई के मशहूर गेयटी गैलेक्सी थिएटर पहुंचकर फैंस को सरप्राइज दिया। दोनों अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अचानक थिएटर पहुंचे। जैसे ही वे बाहर आए, वहां मौजूद दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हॉल पूरी तरह भरा हुआ था और सनी देओल की एंट्री पर लोग खड़े होकर तालियां और सीटियां बजाने लगे।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 4.08.22 PM

ये भी पढ़ें  ऑपरेशन सिंदूर: नमाजियों ने सेना के लिए मांगीं दुआएं... सोफिया-व्योमिका जिंदाबाद के नारे गूंजे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link