Uttar Pradesh

ऑपरेशन सिंदूर: नमाजियों ने सेना के लिए मांगीं दुआएं… सोफिया-व्योमिका जिंदाबाद के नारे गूंजे

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 16 मई 2025:

यूपी के गोरखपुर जिले की मस्जिदों में जुमे के दिन नमाजियों ने भारतीय सेना के लिए दुआएं मांगीं। इबादतगाहों से बाहर आकर कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के जिंदाबाद के नारे लगाए और आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को जमकर कोसा। इस दौरान सभी के हाथ में तिरंगे दिखाई दिए।

गोरखपुर स्थित जामा मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज अकीदत के साथ पढ़ी गई। मस्जिदों से बाहर निकले नमाजियों ने हाथ में तिरंगे पकड़कर कर्नल सोफिया कुरैशी, व्योमिका सिंह जिंदाबाद, हिंदुस्तान और हिंदू मुस्लिम एकता जिंदाबाद के नारे लगाए।

ये भी पढ़ें:

शुक्रवार को हुए इस आयोजन को लेकर हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी के अध्यक्ष शाकिर अली सलमानी ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादियों को हमारी सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान से लोहा लेने वाली भारतीय सेना के लिए हमने दुआ मांगी है। हिंदुस्तान की बेटियां पढ़तीं हैं और बंदूक भी चलाती हैं।

Advertisement

वहीं चौधरी कैफुलवारा निवर्तमान उर्दू अकादमी चेयरमैन ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के अड्डों को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी को हिंदुस्तान की शेरनी बताते हुए कहा कि भारतीय सेना का लोहा पूरी दुनिया मे माना है।

ये भी पढ़ें  Akhilesh Yadav: कुर्सी की पेटी बांध हो जाएं तैयार, लखनऊ में और बिगड़ सकता है सियासी मौसम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link