Religious

राम रहीम को सुप्रीम कोर्ट का झटका, गुरुग्रंथ साहिब बेअदबी मामले में जांच फिर से शुरू

नई दिल्ली,18 अक्टूबर 2024

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्हें सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब -हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने मार्च में गुरमीत राम रहीम के खिलाफ बरगाड़ी में गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोप में तीन मामलों में चल रही जांच पर रोक लगा दी थी। इस आदेश को पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। आज सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा जांच पर लगी रोक हटा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने राम रहीम को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब मांगा है।

ये भी पढ़ें  आगरा: प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर में लगा भक्तों का मेला...शिवलिंग से जुड़ी रंग बदलने की मान्यता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link