Lucknow City

पाइपलाइन डालने के लिए चल रही थी खोदाई… मिट्टी में दबे तीन मजदूर, एक ने दम तोड़ा

आलमनगर फ्लाईओवर के नीचे रेलवे विभाग के लिए काम कर रहे थे मजदूर, साथियों ने घायलों को पहुंचाया हॉस्पिटल

नितिन द्विवेदी

राजाजीपुरम (लखनऊ), 27 जनवरी 2026:

तालकटोरा थाना क्षेत्र में आलमनगर फ्लाईओवर के नीचे रेलवे क्रॉसिंग के पास पाइपलाइन डालने के लिए खोदाई के समय अचानक मिट्टी भरभराकर गिर पड़ी, जिससे तीन मजदूर दब गए। सभी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक मजदूर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

रेलवे विभाग की ओर से सीमेंट वेयरहाउस के पास नलकूप और ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया था। रेलवे ट्रैक के नीचे से पाइपलाइन डालकर ओवरहेड टैंक से जोड़ने के लिए खोदाई का काम चल रहा था। सीतापुर के कचनार अंगरासी गांव निवासी विपिन उम्र 17 वर्ष अपने साथी विनीत और रोहित के साथ काम कर रहा था। एक पाइपलाइन डालने के बाद जब दूसरी लाइन के लिए सड़क के नीचे खोदाई की जा रही थी, तभी मिट्टी अचानक धंस गई और तीनों मजदूर उसकी चपेट में आ गए।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-01-27 at 4.13.46 PM

मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला और इलाज के लिए ऐरा अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। विनीत को मामूली चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है, जबकि रोहित को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

तालकटोरा इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के अनुसार, शाम करीब साढ़े सात बजे घटना की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घायल मजदूरों को अस्पताल ले जाया जा चुका था। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें  यूपी : सीएम योगी से मिले भोजपुरी समाज के लोग, क्षेत्रीय भाषाओं के सम्मान के लिए दी बधाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link