Lucknow City

लखनऊ की सफाई को मिलेगा टेक्नोलॉजी का साथ, बुद्धेश्वर में महापौर ने किया कॉम्पेक्टर स्टेशन का उद्घाटन

बुद्धेश्वर में शुरू हुआ पोर्टेबल कॉम्पेक्टर ट्रांसफर स्टेशन लखनऊ की सफाई व्यवस्था को नई रफ्तार देगा। इससे लखनऊ की सफाई को टेक्नोलॉजी का साथ मिलेगा

नितिन द्विवेदी

राजाजीपुरम (लखनऊ), 31 जनवरी 2026:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुद्धेश्वर चौराहा के पास आज नगर निगम द्वारा बनाए गए पोर्टेबल कॉम्पेक्टर ट्रांसफर स्टेशन का उद्घाटन किया गया। यह स्टेशन न्यू हैदरगंज द्वितीय और तृतीय वार्ड के लिए तैयार किया गया है। इसका उद्घाटन महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लखनऊ ने स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है और देशभर में सफाई व्यवस्था के मामले में तीसरा स्थान हासिल किया है।

कचरा प्रबंधन होगा और मजबूत

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि पोर्टेबल कॉम्पेक्टर ट्रांसफर स्टेशन के संचालन से क्षेत्र में कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे कचरे के निस्तारण में आसानी होगी और आसपास के इलाकों को साफ रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने इसे स्वच्छ लखनऊ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

000d84cb-d9c4-4aa7-b58c-7f561f6f7813

नागरिकों से स्वच्छता में सहयोग की अपील

महापौर ने शहरवासियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर निगम के साथ आम लोगों का सहयोग ही लखनऊ को साफ और सुंदर शहर बना सकता है। कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

अधिकारी, पार्षद और स्थानीय लोग रहे मौजूद

उद्घाटन कार्यक्रम में पार्षद धर्मेंद्र सिंह, विनोद यादव, ज्योति सिंह, अपर नगर आयुक्त डॉ अरविंद राव, संजीव प्रधान, अमरजीत सहित नगर निगम के कई अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button