Entertainment

वेलेंटाइन गिफ्ट: थिएटर्स में लौटेंगी ये कल्ट फिल्में…मोहब्बत में डूबे दिखेंगे ‘राधे भैया’ व ‘पारो’

सलमान की ‘तेरे नाम’ से लेकर शाहरुख की ‘देवदास’ और मणिरत्नम की ‘युवा’ तक, पुरानी यादों का होगा ग्रैंड कमबैक

एंटरटेनमेंट डेस्क 1 फरवरी 2026:

वैलेंटाइन का महीना फरवरी हमेशा से रोमांटिक फिल्मों के लिए खास माना जाता है, लेकिन इस बार दर्शकों को कुछ अलग मिलने वाला है। नई फिल्मों के साथ-साथ 20 साल पुरानी सुपरहिट और कल्ट फिल्में भी दोबारा बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही हैं। खास बात यह है कि इस लिस्ट में सलमान खान की आइकॉनिक फिल्म ‘तेरे नाम’, शाहरुख खान की ‘देवदास’ और मणिरत्नम की ‘युवा’ शामिल हैं, जो सालों बाद फिर से सिनेमाघरों में दर्शकों को लुभाएंगी।

सलमान खान के फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज तैयार है। साल 2003 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘तेरे नाम’ 27 फरवरी 2026 को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में सलमान खान ने राधे मोहन उर्फ राधे भैया का किरदार निभाया था, जो आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है। भूमिका चावला के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपने इमोशनल कंटेंट, दमदार अभिनय और यादगार म्यूजिक की बदौलत कल्ट स्टेटस हासिल किया। ‘तेरे नाम’ का टाइटल सॉन्ग और सलमान खान का हेयर स्टाइल आज भी चर्चा में रहता है।

WhatsApp Image 2026-02-01 at 9.03.18 AM

ये भी पढ़ें:

इसी कड़ी में संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी भव्य फिल्म ‘देवदास’ भी फरवरी में दोबारा बड़े पर्दे पर लौट रही है। शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय अभिनीत यह फिल्म 6 फरवरी 2026 से सिनेमाघरों में देखी जा सकेगी। साल 2002 में रिलीज हुई इस मेगा बजट फिल्म को इसके शानदार सेट्स, बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी और दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। शाहरुख खान का देवदास वाला दर्द भरा अभिनय, माधुरी दीक्षित का चंद्रमुखी अंदाज और ऐश्वर्या राय की पारो की भूमिका आज भी दर्शकों को भावुक कर देती है। फिल्म के संवाद, संगीत और कॉस्ट्यूम डिजाइन इसे आज भी एक क्लासिक बनाते हैं।

WhatsApp Image 2026-02-01 at 9.03.19 AM

इसके अलावा मणिरत्नम की चर्चित फिल्म ‘युवा’ भी फरवरी में री-रिलीज की जा रही है। यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अजय देवगन, अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय स्टारर यह फिल्म राजनीति, अपराध और युवाओं की बगावत की कहानी को प्रभावशाली तरीके से पेश करती है। मजबूत कहानी, सशक्त निर्देशन और ए.आर. रहमान का संगीत इस फिल्म को खास बनाता है। फिलहाल फरवरी 2026 में वैलेंटाइन वीक के दौरान दर्शकों को न सिर्फ नई फिल्मों का इंतजार रहेगा, बल्कि इन कल्ट फिल्मों की री-रिलीज उन्हें पुराने दौर की यादों में भी ले जाएगी।

WhatsApp Image 2026-02-01 at 9.03.19 AM (1)

ये भी पढ़ें  वरुण धवन ने दिल्ली में किया फिल्म 'बेबी जॉन' का प्रमोशन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link