Sitapur City

कार ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा…एक की मौत, चाचा समेत दो घायल, कार जब्त

कैटरिंग का काम कर घर वापस लौट रहे थे सभी लोग, खैराबाद थाना क्षेत्र में आमने-सामने हुई भिड़ंत, उछलकर दूर गिरे तीनों, बाइक के परखच्चे उड़े

सीतापुर, 2 फरवरी 2026:

खैराबाद थाना क्षेत्र में खैराबाद थाना क्षेत्र के कैथाभारी के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार व बाइक की आमने सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके चाचा व इन अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आए लोगों ने घायलों को मदद पहुंचाई।

मृतक की पहचान ग्राम निजामाबाद निवासी अंकित के रूप में हुई है। वह अपने चाचा देशराज और साथी लक्ष्मीनारायण के साथ होटल में कैटरिंग का काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहा था। रात का वक्त होने के कारण सड़क पर ज्यादा आवाजाही नहीं थी, लेकिन कैथाभारी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

WhatsApp Image 2026-02-02 at 3.52.52 PM

ये भी पढ़ें:

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक उछलकर कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे। बाइक चला रहे अंकित को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं देशराज और लक्ष्मीनारायण गंभीर हालत में सड़क पर पड़े तड़पते रहे।

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस के जरिए घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर खैराबाद पुलिस ने हादसे में शामिल अर्टिगा कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें  IPL 2026 : 210 रन भी कम पड़े...दिल्ली ने किया कमाल, पंजाब के खाते में हार का अनचाहा रिकॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button