लखनऊ, 4 फरवरी 2026:
फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की आज तृतीया तिथि है और आज के दिन ग्रहों की स्थिति कई शुभ योग बना रही है। बुधवार के स्वामी ग्रह बुध और देवता गणेशजी माने जाते हैं। चंद्रमा का गोचर सिंह के बाद कन्या राशि में हो रहा है। चंद्रमा से गुरु ग्यारहवें भाव में स्थित हैं, जिससे वसुमान योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही मंगल और बुध की दृष्टि चंद्रमा पर पड़ने से अतिरिक्त शुभ योग बन रहे हैं। वहीं मंगल, शुक्र और सूर्य की युति से त्रिग्रह योग भी सक्रिय है।
इन 5 राशियों पर आज विशेष कृपा
इन सभी ग्रह योगों के कारण आज का दिन वृषभ, मिथुन, तुला, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए खास तौर पर लाभ देने वाला है। आज का दिन धन, करियर, मान सम्मान और पारिवारिक सुख से जुड़ी अच्छी खबरें दे सकता है। कई जातकों को पुराने प्रयासों का फल मिलने के संकेत हैं।
वृषभ और मिथुन राशि को आज मिलेगा करियर लाभ
वृषभ राशि के लिए आज का दिन सुखद और अनुकूल है। एक से अधिक स्रोतों से लाभ मिल सकता है। व्यापार में कमाई बढ़ेगी और नौकरी में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। विपरीत लिंग के सहकर्मी से सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी का भी पूरा साथ मिलेगा और मान सम्मान बढ़ेगा। मिथुन राशि के जातकों पर आज भाग्य मेहरबान रहेगा। आपकी बुद्धि और कार्यकुशलता से अधूरे काम पूरे होंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा, उलझे मामले सुलझ सकते हैं। अटका हुआ धन मिलने के संकेत हैं। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी और सामाजिक मान सम्मान भी बढ़ेगा।
तुला और वृश्चिक राशि के लिए धन और प्रतिष्ठा का योग
तुला राशि के जातकों को आज आर्थिक लाभ के साथ सुख सुविधाएं भी मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में दबाव रहेगा, लेकिन टीमवर्क से स्थिति संभाल लेंगे। वस्त्र और गिफ्ट से जुड़े कारोबारियों को विशेष लाभ मिल सकता है। फंसा हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन प्रभाव और सम्मान बढ़ाने वाला है। प्रबंधन और अकाउंट से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आज लिया गया कोई साहसिक फैसला भविष्य में लाभ दे सकता है।
मीन राशि को आज मिलेगी मेहनत से बड़ी सफलता
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और अपेक्षा से अधिक लाभ मिल सकता है। सहकर्मियों और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में कमाई बढ़ेगी और नई शुरुआत के योग हैं। परिवार का सहयोग बना रहेगा। छात्र वर्ग के लिए भी आज का दिन अच्छा है और शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।






