Lucknow City

मलिहाबाद : गौरव द्वार हटाने के मामले में केस दर्ज… CCTV में कैद हुए आरोपी

तीन दिन पूर्व महाराजा मल्हिया पासी के स्मृति गौरव द्वार को हटाये जाने के मामले में हुआ था प्रदर्शन, कंपनी ने ली थी जिम्मेदारी मगर जानकारी किसी को नहीं दी, पुलिस पहचान में जुटी

मलिहाबाद (लखनऊ), 25 अप्रैल 2026:

मलिहाबाद इलाके में महाराजा मल्हिया पासी के स्मृति गौरव द्वार को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को हुई कार्रवाई के बाद जांच तेज कर दी गई है।

पुलिस की जांच में सामने आया कि 22 अप्रैल की रात करीब 3:14 बजे कुछ लोग मोहन रोड पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि उन्होंने क्रेन और हाइड्रा मशीन की मदद से गौरव द्वार को काटकर हटाया। इसके बाद द्वार के हिस्सों को पिकअप और डीसीएम में लादकर वहां से निकल गए।

मामले में थाना मलिहाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र भाटी के मुताबिक इलाके में हालात सामान्य हैं और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

बता दें कि गौरव द्वार हटाये जाने के बाद कई संगठनों ने प्रदर्शन किया था। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने दखल देकर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इस दौरान पुलिस एक्शन में आई तो स्मृति द्वार लगाने वाली कंपनी ने ही तकनीकी कारण बताते हुए गेट हटाने की बात स्वीकार की। इस दौरान ये साफ हो गया कि कंपनी ने इस बारे में किसी को जानकारी नहीं दी। इससे माहौल बिगड़ने व सार्वजिनक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button