Barabanki City

गोलगप्पे पर झगड़ा, आधी रात लौटे युवक…पेट्रोल डालकर फूंक दी दुकान

पहले खाने के दौरान हुई कहासुनी, फिर देर रात कार से पहुंचे आरोपियों ने लगाई आग, सीसीटीवी में कैद पूरी वारदात, पीड़ित ने फायरिंग और तमंचा लहराने का भी लगाया आरोप

बाराबंकी, 25 अप्रैल 2026:

माती थाना क्षेत्र के मुख्य चौराहे पर गोलगप्पे खाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देर रात आगजनी तक पहुंच गया। आरोप है कि कुछ युवक पहले झगड़ा करके चले गए, फिर आधी रात के बाद लौटकर होटल में पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

चकहार गांव निवासी अभिषेक यादव अपनी ही मार्केट में होटल चलाते हैं। बगल में उनके छोटे भाई विवेक यादव की किराना दुकान है। विवेक के मुताबिक, बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे कार सवार चार युवक गोलगप्पे खाने आए थे। सभी नशे में थे और खाने के दौरान ही बहस शुरू हो गई। बात बढ़ी तो धक्का-मुक्की तक पहुंच गई।

करीब डेढ़ घंटे तक युवक वहीं मंडराते रहे। इस दौरान उन्होंने अपने कुछ और साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद सभी वहां से चले गए। विवेक का कहना है कि रात करीब डेढ़ बजे वही युवक फिर लौटे। उनके पास बोतल में पेट्रोल था। उन्होंने काउंटर और शटर के पास पेट्रोल डाला और आग लगा दी। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

ये भी पढ़ें:

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि युवकों ने मौके पर तमंचा भी लहराया और हवाई फायरिंग की। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है, लेकिन अभी तक किसी की पहचान नहीं हो सकी है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  UP : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कार्यालय के कर्मचारी पर रॉड से हमला, ... तो ये थी वजह

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link