Hardoi City

बहन को पेपर दिलाने लखनऊ जा रहा था भाई… डंपर ने मारी ठोकर, मौसी समेत तीनों की मौत

नोएडा से आया था भाई, बहन को देना था सीटीईटी का पेपर, मौसी को लेकर बाइक से निकले थे तीनों, सुरसा थाना क्षेत्र में हादसे से परिवार में मचा कोहराम

हरदोई, 7 फरवरी 2026:

हरदोई में तेज रफ्तार और बेकाबू डंपर ने तीन लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में भाई-बहन और मौसी की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। सड़क पर खून ही खून दिखाई दे रहा था। बताया गया कि बाइक सवार भाई बहन को सीटीईटी की परीक्षा दिलाने लखनऊ जा रहा था।

हादसा हरदोई बिलग्राम रोड पर सुरसा थाना क्षेत्र में हुआ। ग्राम फतियापुर के आदर्श पाण्डेय नोयडा में निजी कम्पनी में काम करते थे। शुक्रवार को चचेरे भाई प्रशांत के तिलक में शामिल होने आए थे। शहर के बावन चुंगी की रहने वाली आदर्श की मौसी कामिनी भी आई थी। शनिवार को आदर्श की बहन मधु का सीटेट का पेपर था। सुबह आदर्श बहन को पेपर दिलाने बाइक से लखनऊ जा रहे थे।

मौसी को हरदोई छोड़ने के लिए बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में ढोलिया तिराहा के निकट फरमापुरवा के पास सामने से आए डम्पर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। चालक डम्पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पास में मिले मोबाइल से परिवार को जानकारी दी। परिवार के तीन सदस्यों की लाशें देख हॉस्पिटल चीखों से गूंज उठा।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  UP में कोडीनयुक्त कफ सीरप तस्करी गैंग पर बड़ा अटैक : SIT करेगी जांच, 128 केस दर्ज, गिरफ्तारियां जारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link