Uttar Pradesh

रामनगरी : नई झील से सजेगा गुप्तार पार्क…पर्यटकों को होगा त्रेता युग का एहसास

रामकथा की जीवंत स्मृतियां संजोएगा गुप्तार घाट क्षेत्र, रामायणकालीन आस्था व आधुनिक पर्यटन का दिखेगा संगम

अयोध्या, 7 फरवरी 2026:

रामनगरी अयोध्या में स्थित गुप्तार घाट और उससे जुड़ा गुप्तार पार्क नए रूप में सजाया-संवारा जा रहा है। यहां बनाई जा रही कृत्रिम झील और हरित विकास कार्य इस स्थल को धार्मिक आस्था के साथ आधुनिक पर्यटन का खास केंद्र बनाएंगे। काम पूरा होने के बाद यहां का नजारा त्रेता युग का एहसास दिलाएगा।

राजकीय उद्यान विभाग की ओर से कंपनी गार्डन क्षेत्र में करीब 842 लाख रुपये की लागत से यह विकास कार्य कराया जा रहा है। परियोजना का जिम्मा राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड को दिया गया है। उम्मीद है कि मई तक काम पूरा हो जाएगा।

परियोजना के तहत पार्क में कृत्रिम झील को मुख्य आकर्षण के रूप में विकसित किया जा रहा है। झील के चारों ओर हरियाली, बैठने की व्यवस्था और शांत माहौल तैयार किया जा रहा है, जहां श्रद्धालु और पर्यटक योग, ध्यान और सुकून के पल बिता सकेंगे। पार्क में बाउंड्री वॉल, पाथवे, लैंडस्केपिंग और बिजली से जुड़े काम तेजी से चल रहे हैं। कार्यालय, गार्ड रूम, टिकट काउंटर, मीटर रूम और शौचालयों में फिनिशिंग का काम जारी है।

ये भी पढ़ें:

झील से जुड़े आरसीसी वॉल और ब्रिज का निर्माण भी अंतिम चरण में है। फाउंटेन और कैंटीन की मरम्मत कर उन्हें नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। जिला उद्यान विभाग का कहना है कि गुप्तार पार्क को एक ऐसे आध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां आधुनिक सुविधाओं के साथ रामकथा की स्मृतियां भी जीवंत नजर आएंगी। बेहतर पाथवे, आकर्षक लाइटिंग, योग स्थल, शेड और हरे-भरे क्षेत्र पार्क की खूबसूरती को और बढ़ाएंगे।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड सरकार का ‘सुपर क्लिक’: 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में सीधे पहुंचे 111.82 करोड़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link