Uttar Pradesh

मेरठ : कांवड़ सेवा में जुटे RSS स्वयंसेवक, 26 पॉइंट्स पर कर रहे कांवड़ियों की मदद

अनमोल शर्मा

मेरठ, 19 जुलाई 2025:

सावन माह में कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी सरकार ने कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रशासन के साथ-साथ कई सामाजिक संगठन और स्थानीय लोग भी इस धार्मिक यात्रा को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

मेरठ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्वयंसेवक भी कांवड़ियों की सेवा में सक्रिय नजर आ रहे हैं। संघ की परंपरागत वेशभूषा में स्वयंसेवक जगह-जगह सेवा शिविर लगाकर यात्रियों की सेवा कर रहे हैं। मेरठ के बेगम पुल चौराहे पर स्वयंसेवक, कांवड़ियों के थके हुए पैरों में मरहम लगाते और उन्हें विश्राम व जलपान कराते दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

मेरठ के 26 अलग-अलग स्थानों पर आरएसएस द्वारा सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां स्वयंसेवक कांवड़ियों की सेवा में लगे हैं। स्थानीय लोग भी इस सेवा में हाथ बंटा रहे हैं। यह सेवा कार्य पूरी तरह नि:स्वार्थ भाव से किया जा रहा है, जिसमें धर्म भक्ति और देश भक्ति दोनों का समन्वय देखने को मिल रहा है।

कांवड़ यात्रा के इस अवसर पर पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आरएसएस के कार्यकर्ता भी व्यवस्था बनाए रखने और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने में जुटे हैं। स्थानीय प्रशासन ने इन सेवा कार्यों की सराहना की है और यात्रियों से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

ये भी पढ़ें  किसानों ने 30 दिसंबर को किया 'पंजाब बंद' का आह्वान, 'बंद' के दौरान आपातकालीन सेवाएं रहेंगी चालू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link