PoliticsUttar Pradesh

यूपी में मिल्कीपुर उपचुनाव : भाजपा ने चंद्रभान पासवान को बनाया प्रत्याशी, सपा से होगी टक्कर

लखनऊ, 14 जनवरी 2025:

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट से भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा ने चंद्रभान पासवान को मैदान में उतारा है।

बता दें कि मिल्कीपुर सीट पर समाजवादी पार्टी ने पहले ही सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को प्रत्याशी घोषित किया था। कांग्रेस ने सपा प्रत्याशी का समर्थन किया है। मिल्कीपुर में सपा और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर होने की संभावना है। इस सीट पर पहले अवधेश प्रसाद विधायक थे। सांसद निर्वाचित होने के बाद इस्तीफा देने पर यहां उपचुनाव हो रहा है। आगामी पांच फरवरी को इस सीट पर मतदान होगा।

ये भी पढ़ें  खुली सड़क में बदलेंगी दाल मंडी की गलियां, आसान होगी धाम जाने की राह

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link