Entertainment

वैलेंटाइन डे : बैटल ऑफ गलवान का रोमांटिक सॉन्ग रिलीज… सलमान व चित्रांगदा की केमिस्ट्री ने जीता दिल

देशभक्ति के बाद फिल्म का सॉफ्ट इमोशनल पहलू सामने आया, फौजी की जिंदगी और रिश्तों की कहानी दिखाता है नया गीत

एंटरटेनमेंट डेस्क, 14 फरवरी 2026:

सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के देशभक्ति गीत मातृभूमि के बाद अब मेकर्स ने वैलेंटाइन डे के मौके पर इसका पहला रोमांटिक गाना मैं हूं रिलीज कर दिया है। गाने में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की खूबसूरत केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

यह गीत प्यार, इंतजार और रिश्तों की भावनाओं को बेहद सादगी से दिखाता है। गाने में एक फौजी और उसके परिवार की जिंदगी के अलग अलग पहलुओं को दर्शाया गया है। खुशियों भरे पारिवारिक पल, दूरियों का दर्द और खामोश इंतजार जैसी भावनाएं गीत को खास बनाती हैं।

मेकर्स ने गाने को सोशल मीडिया पर जारी किया है, जहां इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सलमान और चित्रांगदा के बीच की सहज बॉन्डिंग गाने को और असरदार बनाती है। इस रोमांटिक ट्रैक को श्रेया घोषाल और अयान लाल ने अपनी आवाज दी है। अयान लाल ने ही गाने का संगीत तैयार किया है, जबकि इसके बोल अयान लाल और शब्बीर अहमद ने लिखे हैं।

ये भी पढ़ें:

भावनात्मक अंदाज और मधुर संगीत की वजह से गाना दर्शकों से जुड़ता नजर आ रहा है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। बैटल ऑफ गलवान 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई ऐतिहासिक झड़प की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है, जिसमें भारतीय जवानों के साहस और जज्बे को दिखाया जाएगा।

ये भी पढ़ें  बीएचयू में पीएचडी प्रवेश को लेकर छात्र का आंदोलन, समर्थन में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button