Raebareli City

रायबरेली में भीषण हादसा… पेड़ से टकराई कार, पिता-पुत्र और साले की मौत, दो गंभीर

शादी में शामिल होने प्रतापगढ़ जा रहे थे बुलंदशहर निवासी पिता-पुत्र, डीह क्षेत्र में अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई, दोनों घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

विजय पटेल

रायबरेली, 18 फरवरी 2026:

यूपी के रायबरेली जिले के डीह क्षेत्र में परशदेपुर-रायबरेली मार्ग पर किरही नाला के पास बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियों को पल भर में गम में बदल दिया। प्रतापगढ़ के संगईपुर क्षेत्र में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने आए तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि पेड़ से टकराने के चलते कार के परखचे उड़ गए। मृतकों में पिता-पुत्र और एक रिश्तेदार शामिल है।

जानकारी के अनुसार बुलंदशहर जिले के चांदपुर क्षेत्र के मंशागढ़ी नगलिया निवासी मुकेश अपने बेटे दिव्यांश और साले रामू निवासी जिरौली गांव, थाना अकराबाद, अलीगढ़ के साथ शादी में शामिल होने ट्रेन से रायबरेली रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। स्टेशन से उन्हें लेने प्रतापगढ़ से चंदन मिश्रा अपने मित्र दीपांशु पटवा के साथ कार से आए। लौटते समय गोपालपुर गांव के पास किरही नाला के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गया।

ये भी पढ़ें:

UP Board Exams Start Minister Urges Fair Play (1)

Advertisement

इस हादसे में पिछली सीट पर बैठे मुकेश, उनके बेटे दिव्यांश और साले रामू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आगे बैठे चंदन मिश्रा और दीपांशु पटवा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष जितेंद्र मोहन सरोज और चौकी प्रभारी मोहित भारद्वाज ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया।

इस हादसे से शादी की तैयारियों में जुटे परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस की शुरुआती जांच में तेज रफ्तार हादसे की संभावित वजह मानी जा रही है। हालांकि वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

ये भी पढ़ें  KGMU की मजार को लेकर कांग्रेस का हमला, अजय राय बोले- विकास नहीं, इतिहास मिटाने में जुटी सरकार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link