Raebareli City

Alert… मिलावट के जहर से लोगों को बचाने की मुहिम, चमचम, छेना, खोवा समेत कई कुंतल मिठाई नष्ट

त्योहार से पहले रायबरेली के सरेनी और बछरावां में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप, काला जामुन भी कराया गया नष्ट, मिलावट मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई

विजय पटेल

रायबरेली, 26 अगस्त 2026:

त्योहारों का सीजन शुरू होते ही मिठाइयों में मिलावटखोरी पर शिकंजा कसने लगा है। यूपी के रायबरेली में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सरेनी और बछरावां क्षेत्र में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में संदिग्ध और अधोमानक खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट करा दिया। कार्रवाई की खबर फैलते ही मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

raebareli-food-safety-raids-sweets-destroyed (2)

ये भी पढ़ें:

सरेनी क्षेत्र के भोजपुर में टीम ने झुल्लन स्वीट हाउस पर जांच की। यहां करीब डेढ़ कुंतल चमचम संदिग्ध पाए जाने पर नष्ट कराई गई। इसके अलावा चौहान स्वीट हाउस में भी कार्रवाई करते हुए 75 किलो खोवा और 25 किलो छेना नष्ट कराया गया।
इसी क्रम में बछरावां क्षेत्र के अघौरा में खाद्य सुरक्षा टीम ने वीरेंद्र कुमार की मिठाई निर्माण इकाई समेत एक अन्य प्रतिष्ठान पर जांच की। यहां करीब एक-एक कुंतल छेना और काला जामुन नष्ट कराया गया। टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, निर्माण प्रक्रिया और स्वच्छता व्यवस्था का भी जायजा लिया।

Advertisement

खाद्य सुरक्षा के सहायक आयुक्त मानिकचंद सिंह ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए जिलेभर में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमें लगातार जांच कर रही हैं। मिलावटी या अधोमानक खाद्य सामग्री की बिक्री अथवा निर्माण पाए जाने पर संबंधित सामग्री को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने उपभोक्ताओं से भी सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, ताजगी और प्रतिष्ठान की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। त्योहार की मिठास में मिलावट के जहर से लोगों को बचाने के लिए विभाग ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है।

ये भी पढ़ें  मंत्री ने दिव्यांगों को सौंपे सहायक उपकरण, कहा...सम्मान स्वभिमान संग होगा सशक्तिकरण

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link