Uttar Pradesh

शाह मानहानि केस में पेशी पर पहुंचे राहुल गांधी, कहा…राजनीतिक साजिश में फंसाया, सबूत देंगे

सुलतानपुर कोर्ट में पेश होकर आरोपों से किया इंकार, बोले, मामले की अगली सुनवाई नौ मार्च को होगी, मोची के परिवार से भी मिले

सुलतानपुर, 20 फरवरी 2026:

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को सुलतानपुर की एमपीएमएलए कोर्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़े मानहानि मामले में पेश हुए। अदालत में उनका बयान धारा 313 के तहत दर्ज किया गया। करीब 27 मिनट तक उन्होंने न्यायाधीश के सामने अपना पक्ष रखा।

बताया गया कि इस दौरान राहुल गांधी ने अदालत से कहा कि उनके खिलाफ सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए साजिशन मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अपने पक्ष में सबूत जल्द अदालत के सामने पेश करेंगे। मामले की अगली सुनवाई 9 मार्च तय की गई है।

राहुल गांधी की पेशी को देखते हुए कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। बाहर कांग्रेसी जमा थे वहीं सत्यमेव जयते के पोस्टर लगाए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इससे पहले पिछली सुनवाई में उनके उपस्थित न होने पर अदालत ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था। उनके अधिवक्ता ने पूर्व में बताया था कि वह केरल में होने के कारण अदालत नहीं पहुंच सके थे, जिसके बाद नई तारीख दी गई थी।

ये भी पढ़ें:

यह मामला 2018 में कर्नाटक में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान अमित शाह पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा है। इस पर भाजपा नेता और जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष विजय मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया था। मामले की सुनवाई फिलहाल सुलतानपुर अदालत में चल रही है।

Advertisement

अदालत से निकलने के बाद राहुल गांधी शहर में रामचेत मोची की दुकान पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मोची की पोती श्रद्धा को गोद में लिया और उसके पैर में लगी चोट के बारे में जानकारी ली। परिवार ने बताया कि चोट लंबे समय से ठीक नहीं हो रही है, जिस पर राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय से बच्ची के इलाज की व्यवस्था करने को कहा। इससे पूर्व आज सुबह ही राहुल गांधी का लखनऊ में एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेताओं ने स्वागत किया।

ये भी पढ़ें  प्रयागराज : गर्लफ्रेंड से नाराज युवक ने दहशत फैलाने के लिए की थी बमबाजी, दो साथी भी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link