Uttarakhand

भाजपा विधायक के समर्थकों ने शिक्षा निदेशक के साथ की मारपीट…कर्मचारियों का प्रदर्शन

प्राथमिक विद्यालय का नाम बदलवाने की मांग को लेकर निदेशालय आए थे भाजपा विधायक उमेश शर्मा, निदेशक अजय कुमार नौडियाल को आईं चोटें, गुस्साए कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 21 फरवरी 2026:

उत्तराखंड के शिक्षा निदेशालय में रायपुर विधानसभा के भाजपा विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ के समर्थकों ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ मारपीट की। अजय कुमार घायल हो गए। इस घटना से शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया है और उन्होंने हड़ताल की चेतावनी दी है।

जानकारी के अनुसार, विवाद प्राथमिक विद्यालय के नाम परिवर्तन के मुद्दे पर हुआ था। विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ अपने समर्थकों के साथ निदेशक के चैंबर में पहुंचे थे। यहां पर दोनों पक्षों के बीच बहस तेज हो गई और स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई। निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने आरोप लगाया कि विधायक और उनके समर्थकों ने उन्हें शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाया। इस दौरान कार्यालय में अफरातफरी मच गई और कुर्सियां फेंकी गईं।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-02-21 at 3.48.03 PM

Advertisement

घटना के तुरंत बाद निदेशक को गंभीर हालत में कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि उनकी हालत अब स्थिर है। शिक्षा निदेशालय के कर्मचारियों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और कहा है कि अगर कोई प्रशासनिक समस्या थी, तो उसे कानूनी या विभागीय स्तर पर सुलझाया जा सकता था। निदेशक जैसे उच्च पदाधिकारी के साथ मारपीट अस्वीकार्य है। कर्मचारियों ने विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

इसके बाद कर्मचारियों ने निदेशालय के बाहर धरना-प्रदर्शन भी किया और चेतावनी दी कि अगर मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती, तो वे प्रदेशव्यापी हड़ताल और आंदोलन करेंगे। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक विधायक उमेश शर्मा या उनके समर्थकों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ये भी पढ़ें  NEET व समूह-सी पुनर्परीक्षा पर रहेगी सख्त निगरानी... अभ्यर्थियों को मिलेगी मुफ्त बस सुविधा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link