Uttarakhand

देहरादून में खोदाई पर लगाम! डेडलाइन पर सख्त हुए मुख्य सचिव, अफसरों को दिए ये निर्देश

अंडरग्राउंड केबलिंग में देरी पर लगाई फटकार, सीमित फ्रंट पर तेजी से काम, डीएम को साप्ताहिक मॉनिटरिंग के निर्देश

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 6 मई 2026:

देहरादून शहर में चल रहे विद्युत लाइनों की अंडरग्राउंड केबलिंग कार्यों को लेकर उत्तराखंड सरकार अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में यूपीसीएल और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर साफ संदेश दे दिया कि जून माह तक हर हाल में काम पूरा होना चाहिए। इसमें किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि शहर में एक साथ कई स्थानों पर खुदाई कर अव्यवस्था फैलाने के बजाय सीमित क्षेत्रों में काम केंद्रित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपलब्ध श्रमिकों और संसाधनों को एक ही स्थान पर लगाकर तेजी से कार्य पूरा किया जाए जिससे शहरभर में एक साथ खुदाई से आम जनता को होने वाली परेशानी को कम किया जा सके।

ये भी पढ़ें:

मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि एक स्थान पर कार्य पूर्ण होने के बाद ही दूसरे स्थान पर खुदाई शुरू की जाए। इससे सड़कों की स्थिति लंबे समय तक खराब नहीं रहेगी और ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित नहीं होगी। उन्होंने सड़कों की खुदाई, अंडरग्राउंड केबलिंग और ब्लैक टॉपिंग जैसे सभी कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

प्रगति की निगरानी को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए आनन्द बर्द्धन ने डीएम देहरादून सविन बंसल को साप्ताहिक मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि यूपीसीएल, पिटकुल और जिला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखा जाए जिससे किसी भी स्तर पर देरी न हो। बैठक में प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम, डीएम सविन बंसल और पिटकुल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  सरकार ने मनाया 'चार साल बेमिसाल' जश्न...धामी के रोड शो में बरसे फूल, कामकाज का रिपोर्ट कार्ड रखा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link