Entertainment

होली वीक पर ओटीटी पर मनोरंजन की फुहार…, रिलीज होंगी कई फिल्में और नई वेब सीरीज

एक्शन, इमोशन और सोशल ड्रामा का मिलेगा पूरा डोज, अनिल कपूर से लेकर विजय सेतुपति तक कई सितारों की एंट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, 2 मार्च 2026:

मार्च का पहला सप्ताह और होली का माहौल, दोनों मिलकर इस बार ओटीटी दर्शकों के लिए खास होने वाले हैं। घर पर परिवार और दोस्तों के साथ त्योहार मनाने वालों के लिए अलग अलग जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। सस्पेंस, ड्रामा, एक्शन और भावनाओं से भरी कहानियां इस हफ्ते दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।

एक्शन अंदाज में नजर आएंगे अनिल कपूर

इस सप्ताह रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों में अनिल कपूर की फिल्म सूबेदार शामिल है। यह फिल्म 5 मार्च से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में अनिल कपूर दमदार एक्शन अवतार में दिखाई देंगे। राधिका मदान, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, मोना सिंह और फैसल मलिक भी अहम भूमिकाओं में हैं।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-03-02 at 10.29.18 AM

Advertisement

शिक्षक की कहानी लेकर आ रही है ‘हैलो बच्चों’

विनीत कुमार सिंह की वेब सीरीज हैलो बच्चों भी इस सप्ताह रिलीज के लिए तैयार है। यह सीरीज मशहूर शिक्षक और फिजिक्सवाला के संस्थापक अलख पांडे की जिंदगी से प्रेरित बताई जा रही है। सीरीज 6 मार्च से Netflix पर स्ट्रीम होगी। इसमें शिक्षा, संघर्ष और सफलता की कहानी को दिखाया गया है।

रिश्तों की परतें खोलेगी ‘जब खुली किताब’

पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया अभिनीत फिल्म जब खुली किताब एक भावनात्मक पारिवारिक ड्रामा है। फिल्म की कहानी एक शादीशुदा जोड़े के इर्द गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी एक पुराने राज के सामने आने से बदल जाती है। यह फिल्म 6 मार्च को ZEE5 पर रिलीज होगी। निर्देशन सौरभ शुक्ला ने किया है।

थिएटर के बाद अब ओटीटी पर ‘गांधी टॉक्स’

विजय सेतुपति और अरविंद स्वामी की फिल्म गांधी टॉक्स भी अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ रही है। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद यह फिल्म 6 मार्च से जी5 पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। फिल्म अपनी अलग कहानी और प्रस्तुति के कारण चर्चा में रही है।

WhatsApp Image 2026-03-02 at 10.29.19 AM

सामाजिक मुद्दे उठाएगी ‘चिरैया’

इस सप्ताह रिलीज होने वाली वेब सीरीज चिरैया एक गंभीर सामाजिक ड्रामा है। कहानी एक नई दुल्हन की है, जो शादी के बाद रिश्तों की सच्चाई और समाज के दबाव से जूझते हुए अपने हक के लिए खड़ी होती है। यह सीरीज जल्द ही JioHotstar पर रिलीज होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें  Bollywood News : एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, CEC के खिलाफ प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link